ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजप प्रत्याशी विवेक नारायण शेजवलकर आज भरेंगे अपना नामांकन नमांकन सभा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रहेंगे उपस्थित रामलीला मैदान में विषाल आमसभा कल सुबह 11.30 बजे

Apr 21 2019

 


     ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सहज, सरल एवं लोकप्रिय प्रत्याशी श्री विवेक नारायण शेजवलकर अपना नामांकन कल 22 अपै्रल को भरेंगे। नामांकन महारैली एवं सभा में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा शामिल होंगे।  
    संभागीय मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति में बताया कि कल 22 अपै्रल को नामांकन से पूर्व सुबह 11.30 बजे रामलीला मैदान में एक विशाल आमसभा का आयोजन होगा। सभा के उपरांत एक बडा रोड शो सभा स्थल से बारारदी चौराहे तक निकाला जाएगा। रोड शो के बाद प्रत्याशी विवेक शेजवलकर अपना नामांकन भरने कलेक्टेªट पहुंचेंगे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्वालियर लोकसभा के भाजपा परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण नामांकन के लिए आयोजित रोड शो में शामिल होगें। पूरे संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में प्रत्याशी के नामांकन को लेकर जबरदस्त उत्साह का वातावरण है।
     इस आमसभा व रोड शो में श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा, नारायण सिंह कुशवाह, नरोत्तम मिश्रा, रूस्तम सिंह, सतीश सिकरवार, भारत सिंह कुशवाह, कप्तान सिंह सेहसारी, लालसिंह आर्य, ध्यानेंद्र सिंह, जवाहर रावत, रणवीर रावत, नरेंद्र बिरथरे, प्रहलाद भारती, सीताराम आदिवासी, अजब सिंह कुशवाह, हरि सिंह यादव, महेंद्र यादव, प्रीतम लोधी, गंगाराम बघेल, राधेलाल बघेल, प्रदीप अग्रवाल, जगदीश शर्मा, जितेंद्र सिंह गुर्जर, धीर सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे।
    इस अवसर पर ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण कल होने वाली आमसभा व रोड शो में शामिल होंगे।