23 अप्रेल को कंाग्रेस प्रत्याषी अषोक सिंह नामांकन पत्र दाखिल करेंगे: डॉ. देवेन्द्र शर्मा

Apr 21 2019

 

 शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने आज बताया कि ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याषी श्री अषोक सिंह 23 अप्रेल को प्रातः 10 बजे भगवान षिवषंकर पर अचलनाथ मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याषी के रूप में अपना नामंाकन पत्र दाखिल करने के लिये अपार जनसमूह के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुचंेगे। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि 23 अप्रेल को प्रातः 10 बजे कांग्रेस प्रत्याषी श्री अषोक सिंह अचलनाथ जी की पूजा के बाद कलेक्टर कार्यालय के लिये रवाना होंगे, सनातन धर्म मंदिर रोड, चेंबर ऑफ कॉमर्स रोड, पुराना हाईकोर्ट रोड, पाटनकर बाजार, दौलत गंज, महाराज बाड़ा, सर्राफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, राममंदिर चौराहा, फालका बाजार, छप्पर वाला पुल, षिंदे की छावनी, अंबेडकर रोड, वीरंगना लक्ष्मीबाई रोड, शास्त्री चोक, पड़ाव पुल, मानसिंह चौराहा, सिटीसेंटर रोड, एस पी ऑफिस रोड, राजमाता विजयराजा सिंधिया चौराहा, नया हाई कोर्ट रोड होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करंेगे।