ये चुनाव देष की दिषा और दषा तय करेगा-देवेष षर्मा

Apr 20 2019


    
     भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आज मोदी हाउस में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से शहर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुर्जर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष बलराम बघेल, श्याम सिंह सेंगर, राजू गुर्जर आदि उपस्थि थे।
    इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री विवेक शेजवलकर के 22 अपै्रल को होने वाले नामांकन के लिए रोड शो की तैयारियों का जायजा लिया। 
    इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि ये चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगा जिसमें पिछड़ा वर्ग का गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। उनके हाथ पिछडा़ वर्ग मोर्चा के लोगों को मजबूत करने चाहिए और उनकी माला में विवेक शेजवलकर के नाम का एक मोती होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आप सबसे अपील करता हूं 12 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान कर विवेक जी को अपना आशीर्वाद दें और मोदी जी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाएं।
    इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों को रूपरेखा बनायी गई। इस बैठक मोर्चा के सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।