इस बार का चुनाव कांग्रेस या भाजपा का चुनाव नहीं है, ये राश्ट्रविरोधी और राश्ट्र के प्रति समर्पित विचारधारा के लोगों का चुनाव है-दुबे

Apr 20 2019


    ।इस बार का चुनाव कांग्रेस या भाजपा का चुनाव नहीं है, ये राष्ट्रविरोधी और राष्ट्र के प्रति समर्पित विचारधारा के लोगों का चुनाव है। कांग्रेस बिना सत्ता के  नहीं रह सकती हैं। इसलिए वह गठबंधन के लिए किसी भी हद तक महामिलावट करने के लिए तैयार है। अभी तक लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं। 22 अपै्रल को होने वाले रोड शो और आमसभा प्रभावी तरीके से हो इसकी चिंता हम सभी कार्यकर्ताओं को करनी चाहिए। उक्त बात आज लोकसभा प्रभारी विजय दुबे जी ने प्रकोष्ठ, प्रकल्पों की संयुक्त बैठक में कही।
    श्री दुबे ने कहा कि शंखनाद जितना अच्छा होगा, जीत उतनी ही बडी होगी। इस बार जब 23 मई को परिणाम आए तब फटाखे भारत में चलना चाहिए न कि पाकिस्तान में। 
    आज की बैठक में 22 अपै्रल को होने वाले नामांकन और आमसभा व रोड शो को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महानगर के वार्डों में जनसंपर्क में सभी प्रकोष्ठों और प्रकल्पों की सहभागिता ज्यादा से ज्यादा रहने का आव्हान किया। 
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, लोकसभा संयोजक अभय चौधरी, राजेश सोलंकी, जिला महामंत्री कमल माखीजानी, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, जिला मंत्री दीपक शर्मा, सोनू मंगल आदि मंचासीन थे।
    इस अवसर पर श्यामानंद शुक्ला, डॉ सतीश व्यास, गोपाल गांगिल, केएल आनंद, डॉ हरिमोहन पुरोहित, सतेंद्र रईखेडा, भीकम खटीक, नूतन श्रीवास्तव, महेंद्र सोनी, डॉ राकेश रायजादा, सुरेश अग्रवाल सहित प्रकोष्ठों और प्रकल्पों के पदाधिकारी उपस्थित थे।