शेजवलकर के नामांकन की तैयारियों को लेकर ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा की बैठक आयोजित) भाजपा प्रत्याषी विवेक षेजवलकर 22 को भरेंगे फार्म

Apr 19 2019


      भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी श्री विवेक शेजवलकर के 22 अप्रैल को फार्म भरेंगे फार्म भरने की तैयारी को लेकर ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा की बैठक मोदी हाऊस चुनाव कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी के फार्म भरने की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण विधानसभा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आग्रह किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की गई।
    इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी विजय दुबे ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। एक अच्छा कार्यकर्ता बनना हमारे कर्म पर निर्भर है। हर कार्यकर्ता आदर्श कार्यकर्ता बन सकता है, इसके लिये अथक परिश्रम और अनुशासन की आवश्यकता होती है। आपको जो भी जिम्मेदारी पार्टी की ओर से दी जाए आप उसको पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें और 22 अपै्रल को ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विवेक शेजवलकर जी के नामांकन भरने के समय अधिक से अधिक कार्यकर्ता इसमें भाग लें।
    बैठक में लोकसभा संयोजक अभय चौधरी जी, राजेश सोलंकी जी, विधायक भारत सिंह कुशवाह, विस्तारक देवेंद्र भार्गव, राजेश दुबे, पारस जैन, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में निवासरत जिला पदाधिकारी, ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के मंडल अध्यक्ष गण  एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।