देष को बग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याषी विवेक षेजवलकर ने किया वार्ड 60 में जघन जनसंपर्क हमेंचाना है, मोदी जी की सरकार फिर से बनाना है- षेजवलकर

Apr 16 2019

 

    ग्वालियर 16 अपै्रल। ग्वालियर लोकसभा संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री विवेक शेजवलकर जी ने आज वार्ड क्रमांक 60 के दर्पण कॉलोनी, यमुना नगर, सारिका विहार, शक्ति नगर, बैंक कॉलोनी में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर बुजुर्गों, युवाओं, स्थानीय नागरिकों एवं माताओं-बहनों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर श्री शेजवलकर ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने किसान भाइयों को 6 हजार रुपए सम्मान निधि के रूप में देने का फैसला किया है। 2022 तक देश के सभी गरीब परिवारों को पक्के मकान दे दिए जाएंगे, यह भाजपा का वचन है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों का मान हैं, माता-बहनों का सम्मान हैं, गरीबों का अभिमान हैं, युवाओं की शान हैं और नए भारत की पहचान हैं। उनके नेतृत्व में एक शक्तिशाली, समृद्धिशाली और वैभवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। हमें देश को बचाना है, मोदी जी की सरकार फिर से बनाना है, तो लोकसभा चुनाव में कमल की बटन दबाइये और भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनाइए।
     इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, मंडल अध्यक्ष विजय सक्सेना, महामंत्री त्रिलोक परिहार, नूतन श्रीवास्तव, विवेक तोमर, राजू गुर्जर, सुभाष शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक चौहान, अरविंद तोमर, जसवंत कमरिया, घनश्याम पंत, पोहप सिंह जाटव, अनिल चौहान एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।