हमें देश को बचाना है, मोदी जी की सरकार फिर से बनाना है: विजय दुबे हमारे कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है: शेजवलकर ग्वालियर लोकसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज

Apr 14 2019


    ग्वालियर 14 अपै्रल। वास्तव में इस चुनाव को जनता ने लड रही है, लोकतंत्र में प्रधानमंत्री बनाने का काम जनता ही करती है, आज देश में जन-जन मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री जी के रूप में देखना चाहता है। ऐसा इस देश में कभी नहीं हुआ। उक्त बात आज ग्वालियर लोकसभा के प्रभारी विजय दुबे ने भाजपा ग्वालियर महानगर की मोदी हाउस में आयोजित बैठक में कही।
    श्री दुबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी हैं, जो एक शक्तिशाली, गौरवशाली, समृद्धिशाली भारत बनाना चाहते हैं। दूसरी तरफ सारी पार्टियां हैं। मोदी जी के खिलाफ ये सारे भ्रष्टाचारी एक हो गए हैं। ये कहते हैं मोदी नहीं-मोदी नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के खिलाफ सारा बैर भुलाकर ये सारे नेता एक हो रहे हैं। कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा। ये गठबंधन नहीं, ठगबंधन है। जरा सोचिये अगर ये सरकार बनाएंगे, तो वो चलेगी कितने दिन। अगर इनकी सरकार बन गई, तो हर दिन प्रधानमंत्री बदलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हो रहा है। उनके नेतृत्व में देश सुरक्षित रहेगा, सम्मान के साथ जिएगा। यह मोदी जी का ही चमत्कार है कि आज पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है और मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें देश को बचाना है, मोदी जी की सरकार फिर से बनाना है, तो लोकसभा चुनाव में कमल की बटन दबाइये। देश में फिर से मोदी जी की सरकार बनाना है, तो मा. विवेक शेजवलकर जी को जिताइये।
    इस अवसर पर महापौर एवं ग्वालियर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। एक अच्छा कार्यकर्ता बनना हमारे कर्म पर निर्भर है। हर कार्यकर्ता आदर्श कार्यकर्ता बन सकता है, इसके लिये अथक परिश्रम और अनुशासन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक ऐसा नेतृत्व मौजूद है जिन्होने देश का मनोबल बढाया, विश्व में भारत की साख बढाई। केन्द्र सरकार ने समाज के निचले तबके को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये ऐतिहासिक निर्णय लिए। देश सेवा में लगे हुए ऐसे प्रधानमंत्री पर कांग्रेस अनर्गल आरोप और अपशब्दों का प्रयोग कर रहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसका जवाब भाजपा का कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में उन्हें करारी हार के रूप में देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए 20 दिन का समय देने की अपील करते हुए बूथ स्तर तक चुनाव प्रचार और संवाद करने की बात कही।
    इस अवसर पर लोकसभा संयोजक अभय चौधरी ने कहा कि मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि आज चुनाव का विधिवत शंखनाद हो चुका है। युद्ध का बिगुल बज गया है,  युद्ध की तारीख घोषित है। आपने एक बार नहीं अनेकों बार भाजपा का परचम फहराया है। उन्होंने कहा कि देश मे नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व इसलिए जरूरी है, ताकि सीमाएं सुरक्षित हो सकें, विकास की गंगा बह सके, युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके, माताओं बहिनों का सम्मान सुरक्षित रह सके और मॉं भारती का गौरव परम वैभव पर पहुंच सके।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि कल 15 अपै्रल को शाम 6 बजे केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मोदी हाउस में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मप्र के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे जी करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री व मुरैना लोकसभा के प्रत्याशी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। और आज की बैठक में वार्ड में होने वाले जनसंपर्क का समय तय हुआ। सभी मंडलों में चुनाव कार्यालय बनाना भी तय हुआ।
    इस अवसर पर मंच पर राजेश सोलंकी, सतीश सिकरवार, कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, मधुसूदन सिंह भदौरिया, सीताराम बाथम उपस्थित थे।
    इस अवसर पर रामेश्वर भदौरिया, अशोक जादौन, राकेश गुप्ता, पारस जैन, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र राणा, दिनेश दीक्षित, नीलिमा शिंदे, रेखा धोलाखंडी, सुमन शर्मा, बृजेंद्र सिंह जादौन,  अनिल चौधरी, गजेंद्र राठौर, स्वतंत्र सक्सैना, आशीष अग्रवाल, मनीष दीक्षित सहित जिला पदाधिकार ,मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चो, प्रकोष्ठों व प्रकल्पों के प्रदेश पदाधिकारी व जिला संयोजक आदि श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(भाजपा ने मनाई बाबा साहेब की जयंती)
बाबा साहेब ने समाज को नई दिषा दी थी- षेजवलकर
    ग्वालियर 14 अपै्रल। भाजपा जिला ग्वालियर महानगर द्वारा आज सुबह भारत के संविधान निर्माता, चिंतक, समाज सुधारक बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर पार्क फूलबाग में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    इस अवसर पर महपौर एवं ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को नई दिशा दी थी। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की बयार पहुंचाने के लिए ही भाजपा सरकारें अंत्योदय कार्यक्रम पर काम कर रही हैं। अंत्योदय का मतलब है कि पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचना और डॉ. बीआर आंबेडकर ने जिस विकसित भारत का सपना देखा था। वास्तव में भाजपा की सरकारें उनके सपनों का भारत बनाने में जुटी है। बाबा साहेब ने अपने जीवन में महान काम किया। उनके जीवन से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन सचमुच संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है जो शायद ही कहीं और देखने को मिले। जीवन भर वह दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाते रहे। साथ ही उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया। बाबा साहेब गरीब, दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। ऐसी महान हस्ती के दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।    
    लोकसभा संयोजक अभय चौधरी, शरद गौतम, महेश उमरैया, मधूसूदन भदौरिया, अरविंद राय, राजेश दुबे, डॉ सतीश सिकरवार, बृजेंद्र सिंह जादौन, दीपक शर्मा, पुरूषोत्तम टमोटिया, पप्पू बडौरी, संतोष गोडयाले, शिवराम जाटव, रेखा धोलाखंडी, खुशबू गुप्ता, गिरिजागर्ग जाटव, धर्मेंद्र आर्य, विवेक प्रताप चौहान, परवेज खान, जयंत शर्मा, गोकुल कैबरे सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।