आगामी ग्वालियर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक) ये लोकसभा चुनाव राश्ट्रवाद का चुनाव हैः बरूआ

Apr 08 2019


    ग्वालियर 08 अपै्रल। श्यामाप्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी प्रेरणा को लेकर भारतीय जनता पार्टी चल रही है और मोदी जी चल रहे हैं। श्यामप्रसाद मुखर्जी ने जो राष्ट्रवाद का बीज रोपा था उसे पं. दीनदयाल जी के अंत्योदय के रूप में वटवृक्ष बना और अटलजी ने सुशासन के रूप में उसे पूरे देश में स्थापित किया। अब समय आ गया है कि जो बीजारोपण हुआ था, जो वटवृक्ष बना था और सुशासन का उदय हुआ था, उसे मोदी जी ने पिछले पांच साल में आगे बढाया है, ये चुनाव देश व राष्ट्रवाद का चुनाव है। उक्त बात आज संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरूआ जी ने भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। 
    श्री बरूआ जी ने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष का एक ही मुद्दा है कि मोदी जी को कैसे रोका जाए और भाजपा के कार्यकर्ता का एक ही उद्देश्य है कि राष्ट्रवाद देश में स्थापित हो उसके लिए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। 
    श्री बरूआ जी ने कहा कि चुनाव कार्यकर्ता लडता है, मत मतदाता देता है, कार्यकर्ता चुनाव में माहौल बनाता है और बूथ पर चुनाव जिताता है। मतदाताओं का मानस तो मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने में है। बस हमारे कार्यकर्ताओं को पूरी कार्ययोजना के साथ चुनाव में लगना चाहिए।
    इस अवसर पर ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी और महापौर विवेक शेजवलकर जी ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं के कारण ही मुझे केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने ग्वालियर में लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। आप लोगों के कारण ही मैं ग्वालियर में दो बार महापौर बना, इसलिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। 
    श्री शेजवलकर जी ने कहा कि कांग्रेस के लिए यह चुनाव जीने मरने का है साथ ही भाजपा के लिए भी बहुत बडी चुनौती है। हम सबको इस चुनाव में प्राण प्रण से लगना है, मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। 
    इस अवसर पर लोकसभा संयोजक अभय चौधरी, शहर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, शिवपुरी जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला, राजेश सोलंकी, पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, लोकसभा के विस्तारक देवेंद्र भार्गव, विधायक भारत सिंह कुशवाह, सतीश सिकरवार, भुजवल सिंह यादव, कप्तान सिंह सेहसारी, शरद गौतम, महेश उमरैया, सतीश बोहरे, पारस जैन, अरूण कुलश्रेष्ठ आदि लोग उपस्थित थे।