निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए दृ संभाग आयुक्त श्री चौधरी संभाग स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न
Apr 08 2019
संभागीय आयुक्त श्री महेशचंद चौधरी ने संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में लोकसभा निर्वाचन की प्रक्रिया चालू है। इसलिए सभी अधिकारी निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जाए तथा बूथों की तैयारी अच्छी हो। श्री चौधरी ने यह निर्देश आज यहाँ मोतीमहल स्थित मानसभागार में आयोजित संभाग स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन सहित सभी विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कमिश्नर श्री महेशचंद चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि बूथ आकर्षक हों ताकि मतदाता मतदान के लिए आकर्षित हों। इसमें पानीए बिजलीए रैम्पए शौचालय आदि की व्यवस्था होने के साथ ही समुचित सफाई रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन हो एवं किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिले। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से आदर्श आचार संहिता को डाउनलोड करके निचले स्तर तक कर्मचारियों को वितरण किया जाएए ताकि वे भी पूरी तरह इसका पालन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हैल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए एवं अधिकारी ही स्वयं पढ़कर निराकरण करें। 500 दिन से अधिक लंबित शिकायत का निराकरण पहले किया जाए। यदि किसी विभाग द्वारा शिकायत को गलत ट्रांसफर किया गया है तो उसे जानकारी में लाया जाए। 500 दिन से अधिक दिनों की लंबित शिकायतों के लिए एल.1 अधिकारी को जिम्मेदार माना जायेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस विभाग की अधिक शिकायतें लंबित हैं उन विभाग के संबंधित अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने के प्रस्ताव दें। श्री चौधरी ने निर्देश दिए कि महिला बाल.विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग मिलकर टीकाकरण में अपेक्षित प्रगति लाएं। गेहूँ उपार्जन के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि चनाए मसूर एवं सरसों की खरीदी भी तत्काल शुरू की जाए। साथ ही अनाज का भण्डारण समय से होता रहे और किसानों का भुगतान भी लंबित नहीं रहे।
लोक सेवा प्रबंधन के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से लोगों को समय पर सेवाएं मिलें। उन्होंने बताया कि टीएल बैठक में पाँच विभागों की आकस्मिक रूप से समीक्षा की जायेगी। इसलिए सभी अधिकारी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









