आज हमारे साथ नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व है, हमारे साथ कार्यकर्ताओं की फौज है, हमारे साथ देश को समृद्ध बनाने का विचार है, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी को हराना नामुमकिन है -केंद्रीय मंत्री तोमर
Apr 07 2019
ग्वालियर 07 अपै्ल। आज हमारे साथ नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व है, हमारे साथ कार्यकर्ताओं की फौज है, हमारे साथ देश को समृद्ध बनाने का विचार है, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी को हराना नामुमकिन है। भारतीय जनता पार्टी देश को आगे रखकर राष्ट्रवादी विचार के साथ काम करती है। कांग्रेस पार्टी हो या देश की अन्य पार्टिया हो, किसी भी पार्टी के पास न तो विचार है, न ही कुशल नेतृत्व है, न ही देश को आगे बढ़ाने का विजन है, न ही समर्पित कार्यकर्ता है, उनका सिर्फ और सिर्फ एक ही मकसद है देश में राज कैसे किया जाए। उक्त बात आज केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मोदी हाउस में आयोजित भाजपा विधि प्रकोष्ठ की कार्यशाला में कही।
श्री तोमर ने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव है, इस चुनाव के नेशनल इश्यू अलग है यह देश को बनाने वाला चुनाव है। आज भारत की पहचान पूरे विश्व में सशक्त रूप से निकल कर आई है, आज भारत विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा है, भारत ने आतंकवाद के मसले पर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को खत्म किया, अंतरिक्ष में एंटी सेटेलाइट मिसाइल से सेटेलाइट को नष्ट कर पूरी दुनियां को भारत का सशक्त रूप बता दिया।
श्री तोमर ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सशक्त रूप दिखाई दे रहा है पूरी दुनिया का नजरिया भारत के प्रति बदला है। हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, हमें अपने ऐसे प्रधानमंत्री पर गर्व होना चाहिए, आज देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है, हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है खासकर हमारी पार्टी के वकीलों की। वकील समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। प्रत्येक वकील का एक महत्वपूर्ण दायरा होता है उस दायरे में समाज का, क्षेत्र का, बुद्धिजीवी वर्ग का, सामाजिक संस्थाओं का जुड़ाव रहता है। खासकर हमारे पार्टी के वकीलों को चाहिए, कि वह वकीलों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाए। 25 - 25 लोगों की टोली बनाकर जनता के बीच जाएं और नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को जनता को बताएं तो निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चत होगी और हम सब मिलकर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने मे सफल होंगे ।
ग्वालियर लोकसभा के प्रत्यशी एवं महापौर विवेक शेजवलकर ने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा जाएगा। हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा देश के विकास के लिए किए गए चौमुखी कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएं और उनको पूर्ण रूप से अवगत कराएं। आज देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है। पूरा देश चाहता है कि नरेंद्र मोदी दोबारा से इस देश के प्रधानमंत्री बने।
श्री शेजवलकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जनता के विश्वास का सम्मान करते हुए और जनता के विश्वास पर खरा उतरने की दिशा में पिछले साढ़े चार साल में देश का चौमुखी विकास करते हुए न्यू इंडिया की मजबूत आधारशिला रखी, नरेंद्र मोदी के इस कदम को देखते हुए कांग्रेस पार्टी एवं अन्य पार्टियां घबरा गई।
श्री शेजवलकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने चाहे भ्रष्टाचार हो, चाहे आतंकवाद हो, चाहे राष्ट्र विरोधी शक्तियां हो, इन सभी की कमर तोड़ने का कार्य किया है, इसी वजह से आज सारी छोटी बड़ी पार्टियां नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए एक साथ खड़ी हैं। वह जानते हैं उनके कोई ना कोई नेता, किसी ना किसी भ्रष्टाचार के आरोप में या तो जेल में है या फिर बेल पर हैं, यदि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोका तो उन सभी भ्रष्टाचारी नेताओं को जेल जाना पड़ेगा।
श्री शेजवलकर ने कहा कि आप सब लोग जानते हैं कि इन सभी छोटे-बड़े दलों का उदय एक दूसरे की दुश्मनी के लिए हुआ था। यह दल एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे और हमेशा एक दूसरे के खून के प्यासे रहते थे, लेकिन आज यह सभी छोटे बड़े दल एक साथ एक मंच पर साथ खड़े हैं। यह सभी दल देश के विकास के लिए साथ नहीं खड़े हैं, बल्कि इसलिए खड़े हैं केवल नरेंद्र मोदी को रोकना है।
इस अवसर पर मंच पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ग्वालियर लोकसभा के प्रत्याशी विवेक शेजवलकर, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, लोकसभा के संयोजक अभय चौधरी, कार्यक्रम के वक्ता दीपक खोत, जय प्रकाश मिश्रा, जिला संयोजक ज्ञान प्रकाश गर्ग, अरविंद दुदावत, शिव शंकर बंसल, अरुण कुलश्रेष्ठ, ब्रज मोहन श्रीवास्तव मंचासीन रहे।
कार्यशाला का संचालन रविंद्र दीक्षित द्वारा किया गया। विधि प्रकोष्ठ का व्रत वरुण देव शर्मा द्वारा रखा गया एवं चुनाव में अभिभावकों की भूमिका के संबंध में दीपक खोत द्वारा जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कार्यशाला में अशोक सिंह चौहान, जागेश्वर सिंह भदौरिया, वरुण देव शर्मा, पुनीत कोहली ,कुलदीप दुबे, संजय सिंह कुशवाह, अभय पाटिल, सुसेंद्र परिहार, विवेक शर्मा, रविंद्र नायक, कपिल शर्मा, गोपाल शर्मा, नरेश तोमर, सचिन श्रीवास्तव, अनंत बंसल, आशुतोष पांडे, हीरेंद्र सिंह, पंकज पालीवाल, राकेश राजौरिया, राजीव गौतम, दिनेश पाराशर आदि अभिभाषकगण उपस्थित रहे ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









