भाजपा का स्थापना दिवस सभी नौ मंडलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Apr 06 2019


ग्वालियर 06 अपै्रल। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की। जनसंघ को विलीन करके भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ। आप सब जानते हैं कि कांग्रेस की इंदिरा गांधी के वक्त देश में आपातकाल लगाया गया। इंदिरा गांधी ने लाखों लोगों को जेल में बंद कर दिया, उस वक्त देश का संविधान निरस्त कर दिया। उस वक्त के अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा आज कोई भी पुलिस का सिपाही किसी को गोली मार दे तो उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा सकती है, क्योंकि संविधान निरस्त है। एक तरह से लोगों के जीने का अधिकार भी आपातकाल के अनुसार जैसा हो गया था। कांग्रेस के लोग आज झूठ को बहुत जोर से कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है, जबकि सही मायनों में लोकतंत्र की हत्या कांग्रेस की इंदिरा गांधी ने आपातकाल के समय में की थी। उक्त बात आज महापौर एवं ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर ने रामकृष्ण मंडल द्वारा मंगल गार्डन में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कही। 
श्री शेजवलकर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। अटल बिहारी वाजपेई की मन की सच्ची बात साबित हुई और भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी। भारतीय जनता पार्टी का एक ही उद्देश्य है कि हम राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करें और मां भारती को परम वैभव पर ले जाएं और भारत विश्व गुरु बना कर विश्व का मार्गदर्शन करें। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस का एक ही मकसद है जिसके लिए वह राजनीति करती हैं केवल राज करना, देश को सांप्रदायिकता के आधार पर बांटना, भ्रष्टाचारियों को खुली आजादी देना, राष्ट्र विरोधी शक्तियों का समर्थन करना, देश की सेना के पराक्रम पर सवाल उठाना। 
श्री शेजवलकर ने कहा कि आज जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की यात्रा में ऐसे महान समर्पित मनीषियों के त्याग और तपस्या के योगदान के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी का विशाल स्वरूप दिखाई देता है मैं उन महान मनीषियों को नमन करता हूं।
  श्री शेजवलकर ने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं आज ग्वालियर लोकसभा की जिम्मेदारी मुझे दी है यह जिम्मेदारी का हम सबको, हजारों, लाखों कार्यकर्ताओं को मिलकर मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने में निर्वाहन करना है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र दल है, जो देश को समग्र रूप में देखता है। देश की जनता की निगाहें भारतीय जनता पार्टी पर लगी हुई हैं। हमें अपने जीवन मूल्यों पर खरे उतर कर जनता का विश्वास हासिल करना है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा देश की सुरक्षा को सर्वोपरि माना। यह भारतीय जनता पार्टी है, जिसने कहा हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन कोई हमें छोड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं। यह भारतीय जनता पार्टी है कि जिसने देश को अंतरिक्ष की बड़ी ताकत बना दिया। यह भारतीय जनता पार्टी है, जिसने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण किया। साथ ही उन्होंने महापौर विवेक शेजवलकर को भारी मतों से जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उन्होंने कहा कि महापौर जी की छवि बेदाग वाली है, वह कई राजनीतिक पदों पर रहे हैं, लेकिन आज तक कोई दाग नहीं लगा। आज से ही कार्यकर्ता उन्हें जिताने के लिए प्राण प्रण से जुट जाएं। 
भारतीय जनता पार्टी का 39 वां स्थापना दिवस ग्वालियर जिले के सभी नौ मंडलों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंडल स्तर तक विचार गोष्ठियों सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसी क्रम में भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा कुशवाह मैरिज गार्डन सिकंदर कंपू में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता संभागीय सह प्रभारी राजेश सोलंकी, जिला मंत्री रीना सोलंकी, नीलिमा शिंदे, सतीश बोहरे, जंडेल सिंह गुर्जर, निकुंज गुप्ता, पवन सिकारिया ,विद्या थोराट, सुमन चौरसिया, भारती सोलंकी, गिरिजा गर्ग, प्रीति थोराट सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा वीर दुुर्गादास मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष दारा सिंह सेंगर जी की फैक्ट्री पर भाजपा का स्ािापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री शरद गौतम, पूर्व मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह सेंगर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद राय, मंडल महामंत्री बृजमोहन शर्मा, संतोष भारती, पार्षद डॉ दयाराम पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश शेखावत, मीडिया प्रभारी नरेंद्र राजपूत, सभी वरिष्ठ एवं श्रेष्ठ पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
कोटेष्वर मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, रामकुमार परमार सहित मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लक्ष्मीबाई मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लस से मनाया गया। इस अवसर महेश उमरैया, रेखा धोलाखंडी सहित मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
भगत सिंह मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जयसिंह कुशवाह, रामेश्वर भदौरिया सहित मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 वीर सावरकर मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लस से मनाया गया। इस अवसर पर राकेश जादौन, राकेश गुप्ता सहित मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
स्वामी विवेकानंद मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अभय चौधरी, कनवर मंगलानी सहित मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हेमूकालानी मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लस से मनाया गया। इस अवसर पर बृजेंद्र सिंह जादौन, मनीष राजौरिया सहित मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।