भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण को अघ्र्यदान कर शहरवासियों ने की विकासए सुख समृद्वि की कामना परिधावीनाम नव सवंत्सर स्वागत महोत्सव में किया गया नूतन वर्ष का अभिनंदन

Apr 06 2019


ग्वालियर दिनांक 06 अप्रेल 2019 .    नगर निगम ग्वालियर द्वारा परिधावीनाम नव सवंत्सर के स्वागत के लिये नव संवत्सर स्वागत महोत्सव का आयोजन किया गयाए जिसमें शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों द्वारा नूतन वर्ष पर भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण को अघ्र्यदान देकर नये वर्ष का स्वागत किया गया तथा ग्वालियर शहर का विकास एवं नागरिकों की सुख समृद्वि की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
       नगर निगमए ग्वालियर द्वारा फूलबाग स्थित जलविहार के मनमोहक परिसर में आयोजित नव सवंत्सर महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 4ण्40 बजेए संकीर्तन यात्रा के साथ किया गया। जिसमें गजानन महाराज उत्सव समितिए गायत्री परिवारए जैन महिला परिषद के सदस्यों ने गायन किया। इसके पश्चात प्रातः 4ण्58 बजे गीत ज्योति कलश छलके की प्रस्तुति दी गई। प्रातः  5ण्01 पर अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तवए उपायुक्त श्री देवेन्द्र ंिसह चैहान सहित अनेक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। प्रातः 5ण्10 पर प्रार्थना जैन महिला परिषद द्वारा जैन वाणीए पंण् नारायण तिवारी द्वारा वैदिक ऋचाएं का पाठ किया गया। 5ण्20 पर रामकृष्ण विद्यामंदिर के छात्र छात्राओं द्वारा निवेदन गीतए 5ण्30 पर अनंत पुरंदरे द्वारा वाद्य वृंदए 5ण्50 बजे बांसुरी वादन एवं 6ण्00 बजे वैदिक मन्त्रोच्चार एवं शंख ध्वनि के साथ भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण को अध्र्यदान उपस्थित शहरवासियों द्वारा किया गया। जिसमें शहर के विकास एवं जगत कल्याण की कामना के साथ जलबिहार परिसर में उपस्थित सैकड़ों की संख्याओं में गणमान्य नागरिकों द्वारा दी गई। इस अवसर पर शुभकामना संदेश का वाचन अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
           कार्यक्रम के अगले क्रम में बंगाली समाज द्वारा आगोमोनी नृत्य प्रस्तुत कर देवी का आव्हान किया गया। अंकित माथुर के निर्देशन में स्कूली छात्रध्छात्राओं के ग्रुप द्वारा योगासान पिरामिड का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में भरत नाटयमए कत्थक नृत्यए समूह गानए स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा एवं माइकल ग्रुप द्वारा ब्रज की होली की विशेष प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विद्यालय के बच्चों द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी गई। वहीं अन्य कलाकारों द्वारा भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया गया
नव सवंत्सर स्वागतोत्सव महोत्सव के अवसर पर जलबिहार परिसर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी  डा प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।