कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि रोड़ पर अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जाए ताकि यातायात सुगमता से निकल सके।
Apr 04 2019
इन्दरगंज चौराहे पर रोटरी सही शेप में होना चाहिए। दाल बाजार वाली रोड़ को भी वनण्वे किया जा सकता है। डीबी मॉल के सामने लगे डिवाइडर को हटाने के निर्देश दिए हैं और अधिक जाम वाले जिन क्षेत्रों में अव्यवस्थित दुकानें हैंए उन्हें व्यवस्थित करने तथा अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के दिशाण्निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कहा है कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम एवं नगर निगम के अधिकारी अपनेण्अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन आयुक्त नगर निगम श्री संदीप माकिनए अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्यए एडीएम श्री संदीप केरकेट्टा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डेय स्मार्ट सिटी सीईओ श्री महिप तेजस्वीए नगर निगम अपर आयुक्तएसडीएमए आरटीओ एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गोला का मंदिर पहुँचकर ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने बैठक के पश्चात गोला का मंदिर पहुँचकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के संबंध में आवश्यक दिशाण्निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि रोड़ पर अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जाए ताकि यातायात सुगमता से निकल सके। गोले का मंदिर पर स्थित सभी रास्तों को लेफ्ट फ्री किया जाए। उन्होंने गोला का मंदिर स्थित पुलिस चौकी को व्यवस्थित करने के संबंध में भी दिशाण्निर्देश दिए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गोला का मंदिर पर स्थापित किए गए ओवरब्रिज का निरीक्षण किया तथा वहाँ से भी ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। इसके पश्चात कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन चौराहे पर पहुँचकर मॉल के सामने की सड़कों का अवलोकन किया तथा यातायात को व्यवस्थित करने के संबंध में दिशाण्निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









