नागरिक सीविजिल एप्प पर कर सकते हैं आदर्श आचरण संहिता संबंधी शिकायतें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन.2019 में जागरूक नागरिकों के लिए आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के लिए सी.विजिल मोबाइल एंड्रायड एप्प का निर्माण किया गया है। कोई भी जागरूक नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की सीधी रिपोर्ट मोबाइल के माध्यम से भेज सकते है। एप्प पर प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्यवाही के लिए बनाई गई उड़नदस्ता टीमों के द्वारा उसकी समय सीमा में रिपोर्टिंग की जाएगी। इसमें शिकायत रजिस्टर्ड होने पर एक शिकायत की यूनिक आईडी नागरिक शिकायतकर्ता हेतु जनरेट होगीए जिसके माध्यम से वह अपनी शिकायत की स्थिति का भी पता कर सकेगा। इस एप्प के माध्यम से सिर्फ आदर्श आचरण संहिता से संबंधित शिकायत ही दर्ज की जा सकेंगीए जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा वीडियो.फोटो के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जाएगी। इस एप्प पर की गयी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जायेगा।
Mar 27 2019
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









