दमकलकर्मियों ने कुएं से निकाला सांड

Mar 26 2019


ग्वालियर। सांड को कुएं से निकालने के लिये दमकल कर्मियों को 6 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ीए लेकिन जीवित बाहर निकाल लिया तो वहीें एक गुमटी में आग लग जाने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया। उटीला के पास स्थित गुर्री गांव में एक सांड कुएं में गिर गया थाए इसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के अधिकारयों से लेकर दमकल दस्ते को दीए लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो निवासियों ने निगमायुक्त को अवगत कराया। सांड के कुएं में गिरने की खबर मिलते ही निगमायुक्त संदीप माकिन ने दमकल दस्ते को सांड को निकालने के लिये निर्देशित किया। निगमायुक्त का निर्देश मिलते ही दमकलकर्मी सुबह 4 बजे गुर्री गांव पहुंचे और सांड को निकालने के लिये मशक्कत करने लगे। लगभग 6 घंटे की मशक्कत के बाद सांड को जीवित बाहर निकाल लिया।