ओपीडी में मरीजों को उपचार के लिये करना पड़ रहा इंतजार

Mar 26 2019


 

ग्वालियर। अगर आपको बुखार या फिर कोई बीमारी है। आप जयारोग्य अस्पताल की ओपीडी में डाक्टरों से परामर्श लेते हुए इलाज कराने का मन बना रहे हैं तो भोर होते ही पहुंचकर अपना नंबर लगा दें। कहीं ऐसा न हो कि आपको पहुंचने में देरी हो जाए और पर्चा बनवाने में ही ओपीडी का समय समाप्त हो जाएए जिससे न तो आपको इलाज मिल सकेगा और न ही डाक्टर परामर्श दे सकेंगे। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। आलम यह है कि डाक्टरों से परामर्स लेने के लिए 10 रुपये का पर्चा बनवाने के लिये 2.3 घंटे का इंतजार कतार में खड़े होकर करना पड़ रहा है। लाइन इतनी लंबी रहती है कि अस्पताल के बाहर तक लोग खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।
अंचल के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सबसे ज्यादा मरीजों की भीड़ लग रही है। सुबह 7 बजे से ही मरीज ओपीडी में पहुंचा शुरू हो जाते हैं और पर्चा बनवाने के लिये कतार में खड़े होकर खिडक़ी खुलने का इंतजार करना शुरू कर देते हैं। गर्मी में मौसमी बीमारियों के फैलने से अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रबंधन ने खिड़कियां तो बढ़ाई हैं लेकिन इसके बाद भी मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। दो से तीन घंटे में अगर पर्चा भी बनवा लेते हैं तो उन्हें एंट्री कराने से लेकर डाक्टरों को दिखाने में 2.3 घंटे लग जाते हैं और जब तक उनका नंबर आता है डाक्टर अपनी सीट छोडक़र चले जाते हैं। 
इनका कहना है
मौसम में बदलाव के कारण सर्दीए जुकामए वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ओपीडी में मरीजों को अतिरिक्त समय दिया जा रहा है जिससे परेशान नहीं होना पड़े।
डॉण् अजय पालए असिस्टेंट प्रोफेसर जेएएच