सी.आर.जेड सोनीपत, इंडियन नेवी मुंबई, सांई भोपाल अगले दौर में 82वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता
Mar 26 2019
ग्वालियर दिनांक 26 मार्च 2019 - सी.आर.जेड सोनीपत, इंडियन नेवी मुंबई, सांई भोपाल की टीमों ने अपने अपने मैंचों में जीत दर्ज कर 82वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
नगर निगम की मेजवानी में एल.एन.आई.पी.ई.के हॉकी ग्रांउड पर प्रतियोगिता के तीसरे दिन इंडियन नेवी मुंबई विरुद्व एस.ई.सी.आर. बिलासपुर के बीच खेले गये मैंच में पहला गोल इंडियन नेवी के 14नं जर्सी पहनकर खेल रहे तेजतर्रार खिलाडी अज्यंक जाधान 16वे मिनट में मिले पेनल्टी को शूट में बदलकर मैंच का स्कोर 1-0 कर दिया अभी रेल्वे विलासपुर के खिलाडी कुछ समझ पाते इससे पहले ही अज्यंक ने 17वें मिनट में एक ओर मैदानी गोल ठोक दिया। 02 गोल से पिछडने के बाद विलासपुर की टीम में खलवली मच गयी। ठीक एक मिनट बाद आमिद खांन ने 18वें व 46 वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद नेवी के जुगराज सिह ने 56वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर मैंच का परिणाम अपने पक्ष में कर रेल्वे को पटरी सें हटाया। मैंच प्रांरभ सें पहले इंडियन हॉकी फेडरेशन के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद कटारे के निधन पर मैदान पर उपस्थित सभी खिलाडियों/अधिकारियों द्वारा स्व.कटारे को श्रद्वांजली अर्पित की गयी।
दूसरा मुकावला एन.सी.आर.झांसी विरुद्व सी.आर.जेड सोनीपत हरियाणा के टीमों के बीच खेला गया जिसमें सोनीपत हरियाणा की तरफ सें विनय राणा 15वें मिनट, सतेन्द्र सोनू 50वें मिनट, एंव संजय लोचन नें 58वे मिनट में गोल कर जीत दर्ज की। वही विपक्षी रेल्वे झांसी की ओर से एक मात्र खिलाडी अभय कुमार 14वें मिनट में मैंदानी गोल कर सके। दिन का तीसरा मुकाबला एस.सी.आर. सिकंदरावाद एंव सांई भोपाल की टीमों के बीच खेला गया जिसमें ट्राई ब्रेकर में 4-0 से सांई भोपाल विजयी हुई।
आज के मैच
निगम खेल अधिकारी बी.के त्यागी ने बताया कि आज दिंनाक 27 मार्च को दो मैच खेले जाएगे। पी एन.वी दिल्ली विरुद्व एम.पी.हॉकी अकादमी भोपाल 2ः30 बजे सें ,एंव दूसरा मुकावला सी.आर.जेड सोनीपत हरियाणा विरुद्व सेन्ट्रल रेल्वे मुंबई 4ः बजे खेले जाएगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव द्वारा संतोष वर्मा प्रकरण का लिया संज्ञान
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश है महफूज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के ऐतिहासिक निर्णय और नीतियों से प्रदेश में हुई परिवर्तन के नये दौर की शुरूआत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कर्नाटक राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने की भेंट
अटलजी भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा के लिये करें सभी समन्वित प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी जी की जयंती पर नमन किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धेय बालासाहब देवरस की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवि प्रदीप की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सितार वादक भारत रत्न पं. रविशंकर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
मध्यप्रदेश में राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट सम्पन्न
मध्यप्रदेश पुलिस की मासूमों की सकुशल बरामदगी में त्वरित कार्रवाई
अमरकंटक और सतपुड़ा ताप विद्युत परियोजना की 660-660 मेगावॉट की नई यूनिट स्थापना की किक-आफ बैठक हुई
एम.पी. ट्रांसको चलाएगी ‘‘रोको-टोको‘‘ अभियान
भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट 4207 रुपए जारी
नेशनल लोक अदालत में कर एवं प्रभार वसूली के लिये सभी नगरीय निकायों को निर्देश
दीक्षारम्भ; भारत की समृद्ध प्राचीन ज्ञान परम्परा है : उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









