स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित

Mar 26 2019


 

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने कहा है कि स्वतंत्रए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराना है। लोकसभा निर्वाचन.2019 का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है और निर्वाचन की तैयारी की जा रही है। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी नियमोंए निर्देशों का पालन करें और किसी प्रकार की समस्या होने पर जानकारी भी दें। नियमानुसार समस्या का समाधान किया जायेगा। 
    जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने कहा है कि कार्यक्रम स्थलए सभा आदि के लिए चिन्हित स्थानों की सूची जारी की गई है। जिनकी अनुमति सभा के लिए दी जायेगी। पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने कहा है कि सभा अथवा किसी कार्यक्रम के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित न होए इसका भी ध्यान रखा जाए। इसलिए सभा आदि के लिए ऐसे स्थानों का चयन करेंए जिससे ट्रैफिक बाधित न हो। 
    मंगलवार को राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीनए उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनूप कुमार सिंहए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्माए ग्वालियर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री वीरेन्द्र सिंहए एडीएम श्री संदीप केरकेट्टाए एसडीएम उपस्थित थे। राजनैतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी से सर्वश्री अरूण कुलश्रेष्ठए रूपचंद जैनए धर्मेन्द्र सिंहए अशोक जैनए वीरेन्द्र जैनए कांग्रेस से सर्वश्री आनंद शर्माए चैनसिंह राजपूतए सतेन्द्र धाकड़ उपस्थित थे। 
    बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सी.विजिलए सुविधा जैसे एप की जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि वाहनए सभाए हैलीकॉप्टर आदि की अनुमति श्सुविधा एपश् के माध्यम से ली जा सकती है। इसी प्रकार सी.विजिल एप पर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है। जिसका निराकरण 100 मिनट में किया जायेगा। इसी प्रकार सुगम्य पोर्टल पर वाहनो की जानकारी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि चुनाव प्रचार सामग्री में प्लास्टिक का उपयोग न करें। साथ ही नामांकन की प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी दी।