बसंत विहार एवं सिटी सेंटर में किया निरीक्षण
Mar 25 2019
ग्वालियर दिनांक 25 मार्च 2019 - अमृत योजना के तहत डाली जा रही सीवर व पानी की लाइनों के चलते खोदी गई सडक की मरम्मत के लिए निगम द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत निगम के अधिकारियों ने सोमवार को बसंत विहार एवं सिटीसेंटर क्षेत्र में निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को तत्काल सडक मरम्मत का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
बसंत विहार एवं सिटी सेंटर क्षेत्र में सडक की मरम्मत के लिए अधीक्षण यंत्री श्री प्रदीप चतुर्वेदी, श्री प्रेम पचौरी, सहायक यंत्री श्री आर के शुक्ला, श्री सुशील कटारे, श्री एपीएस जादौन, श्री शिशिर श्रीवास्तव सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित ठेकेदार को तत्काल सडक की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









