होली के दिन मिल जाते है रंगो मे दिल खिल जाते है.... बेस्ट कपल डांस किया रोटी क्लब सेंट्रल ने मनाया होली मिलन समारोह

Mar 24 2019


ग्वालियर- होली आई रे देखो होली आई रे.... होलीया में उडे रे गुलाला कहीयो मंगेतर से.....होली के दिन मिल जाते है रंगो मे दिल खिल जाते है.... जैसे होली के गीतो व तालियों गडगडहाट के साथ होली मिलन बॉलीवुड स्टाइल में मनाया। यह मौक था रोटी क्लब सेंट्रल के द्वारा आज रविवार को सिटी सेटर स्थित हैरीजोन होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
  क्लब द्वारा होली मिलन बॉलीवुड स्टाइल में मनाया गया इस होली मिलन कार्यक्रम के में कई प्रतियोगिताएं हुई जिसमें बेस्ट कपल डांस बेस्ट कपल ड्रेस व बेस्ट डांस मैन बेस्ट डांस वूमेन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुलाल के फूलो से सभी मैम्बरो ने होली खेलने के साथ केररिया तिलक लगकर बधाई दी।
    इस होली मिलन कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, जानवी रोहिरा, सचिव नरेंद्र रोहिरा द्वारा किया गया। इस होली मिलन कार्यक्रम में कार्यक्रम मैं दीपक बत्रा, राजेश गुप्ता, विवेक मिश्रा, अमित जैन, राजेष जैन, अनुराग बंसल, कपिल जैन आदि सदस्य उपस्थित थे। संचालन संस्था के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, एवं आभार सचिव नरेंद्र रोहिरा ंिकया।
ये रहे विनर 
  बेस्ट कपल विनर राजेश रंजना विवेक बंसल  विनय सपना खंडेलवाल धीरज कन कनी संदीप सिसोदिया तपस मोहिनी मिश्रा विनर रहे। सभी को पुरूस्कार वितरण ंिकए गए।