सिरफिरे बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़ी 5 गाड़ियों को किया जलाने का प्रयासए आरोपी अज्ञात

Mar 17 2019
ग्वालियर। मुरार थाना अंतर्गत नदी पार टाल स्थित अशोक कॉलोनी में बीती रात अज्ञात बाइक सवार सिरफिरे युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया गया है आरोपियों ने 1 किलोमीटर के एरिया में खड़ी 5 कारए एक ऑटो और एक सूने घर में आग लगाने का प्रयास किया और भाग निकले। आरोपी बाइक सवार युवकों की संख्या 2 से 3 बताई जा रही है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना शनिवार रात करीबन डेढ़ बजे की बताई गई है। बताया गया है कि देर रात बाद जब लोग सोने चले गए तभी अज्ञात बाइक सवार युवक नदी पार टाल स्थित अशोक कॉलोनी में आ धमके। इन सिरफिरे बाइक सवारों घरों के बाहर खड़ी कारों को निशाना बनाते हुए उनमें आग लगाने का प्रयास किया और आगे बढ़ गए। इसके बाद उन्होंने पास ही खड़े एक ऑटो की सीट जला दी। इतना ही नहीं उत्पाती युवकों ने एक घर का दरवाजा खुला पाकर उसमें भी ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिससे घर में रखा सोफा आदि जल गया। बाद में आरोपी मौके से भाग निकले। इस आगजनी की वजह फिलहाल अज्ञात है। घटना की सूचना रहवासियों ने पुलिस को दी। रविवार सुबह एडिशनल एसपी पंकज पांडेय मय बल के मौका मुआयना करने पहुचे। पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीव्ही कैमरे भी खंगाले हैं। लेकिन फुटेज में आरोपियों के चहरे दिखाई नहीं दे रहे हैं। एक के बाद एक अशोक कॉलोनी में कारों में आगजनी की वारदात के बाद लोग सकते में हैं। वहीं पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की बारीकी से विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी ही आरोपियों की शिनाख्त के बाद गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
उज्जैन में शीघ्र प्रारंभ होगा आकाशवाणी केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मछुआरों की सुरक्षा और समृद्धि सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरदा का हृदय अभियान बना आदर्श उदाहरण, राज्य नीति आयोग ने की सराहना
समृद्ध और विकसित शहर बनेंगे प्रदेश के समावेशी विकास की आधारशिलाः मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंडिया टुडे मीडिया समूह के एम पी तक के कार्यक्रम बैठक में संवाद किया।
5163 करोड़ की लागत से होगा विद्युत ट्रांसमिशन सिस्टम का सुदृढ़ीकरण : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
प्राईवेट स्कूलों में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग हो : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -