कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की
Mar 16 2019
ग्वालियर स्मार्ट सिटी के द्वारा किए जा रहे कार्यों में शहरवासियों को भागीदार बनाया जाए। स्कूली बच्चों को भी स्कूल में जाकर स्मार्ट सिटी की अवधारणा तथा शहर में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने शनिवार को बाल भवन में स्मार्ट सिटी की बैठक में दिए हैं। बैठक में स्मार्ट सिटी के तहत शहर में किए जा रहे कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिनए पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीनए सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महिप तेजस्वी सहित स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के काम तत्काल पूरे किए जा सकते हैंए उन्हें प्राथमिकता पर रखा जाएए ताकि शहरवासियों को स्मार्ट सिटी के तहत किए गए कार्य दिख सकें। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत लिए गए कार्यों और उसको पूर्ण करने के समय के लिए एक समय.सारिणी भी तेयार की जाए। सभी कार्य निर्धारित समय सारिणी से होए यह भी अधिकारी सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री चौधरी ने बैठक में यह भी कहा कि स्कूल परिसरों में एक कौने में यातायात कॉर्नर भी विकसित किया जाए। स्कूल में बनने वाले यातायात कॉर्नर के माध्यम से स्कूली बच्चों को यातायात पालन की जानकारी और नियमों का ज्ञान हो सके। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि देश के अन्य क्षेत्रों में जो वेस्ट प्रेक्टिसेस हुई हैं उनका अध्ययन करें और आवश्यक हो तो उनका अवलोकन करने भी जाएं। देश के अन्य क्षेत्रों में जो अच्छे कार्य हुए हैंए उनका अनुशरण कर ग्वालियर में भी कार्य किया जा सके।
बैठक में यह भी तय किया गया कि यातायात के प्रति जन जागृति के लिए शहर में एक स्थान पर यातायात पार्क भी विकसित किया जाए। स्मार्ट क्लासरूम की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि शहर में विकसित किए गए स्मार्ट क्लासरूम की उपयोगिता का परीक्षण कर अन्य स्कूलों में भी स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएं।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि स्मार्ट सिटी के संबंध में समाज के विभिन्न समुदायों से चर्चाएं आयोजित कर उनके सुझाव भी लिए जाएं। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों को स्मार्ट सिटी की अवधारणा से अवगत कराने के साथ ही उनके सुझावों पर भी विचार किया जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्यों का लाभ लोगों को तभी मिलेगाए जब लोग उसका उपयोग भी स्मार्ट तरीके से करें। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने तथा स्मार्ट सिटी की मूल भावना से जोड़ने की महती आवश्यकता है। श्री भसीन ने कहा कि यातायात सुधार की दृष्टि से भी स्मार्ट सिटी परियोजना में कई कार्य किए जा रहे हैं। इन कामों के पूर्ण होने से शहरवासियों को बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध होगी।
बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री महिप तेजस्वी ने स्मार्ट सिटी परियोजना के संबंध में प्रजेण्टेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शहर में किए जा रहे कार्यो तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में भी कलेक्टर को अवगत कराया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









