डबरा एसडीएम ने बिलौआ में फर्जी रॉयल्टी काटने वालों पर की छापामार कार्रवाई सामग्री जब्त कर प्रकरण कायम किया
Mar 16 2019
अवैध रूप से रॉयल्टी की चोरी कर शासन को नुकसान पहुँचाने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी के निर्देश पर डबरा एसडीएम श्रीमती जयति सिंह ने पुलिस एवं माइनिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई में अवैध रॉयल्टी के कट्टेए रॉयल्टी पेपर तथा संसाधन जब्त करने की कार्रवाई की गई है।
डबरा एसडीएम श्रीमती जयति सिंह को जानकारी मिली कि बिलौआ में गंगा भोजनालय पर अवैध तरीके से रॉयल्टीए कट्टे तथा रसीदें तैयार कर शासन के राजस्व को हानि पहुँचाई जा रही है। उन्होंने पुलिसए राजस्व तथा माइनिंग विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर छापामार कार्रवाई की तथा अवैध रूप से रॉयल्टीए कट्टे तैयार करने तथा उनके उपकरणों को जब्त कर लिया है। प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम श्रीमती जयति सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध एवं फर्जी रॉयल्टी काटकर शासन को करोड़ों रूपए का नुकसान करने का बड़ा मामला पकड़ में आया है। इन व्यापारियों द्वारा गलत रॉयल्टीए जीएसटी नम्बर तथा गलत टोकन नम्बर काटकर दतिया एवं मुरैना में गिट्टी सप्लाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। फर्जी पर्चियां काटकर गिट्टी व्यापारी अवैध रूप से रॉयल्टी के माध्यम से सामग्री जिले के बाहर भेज रहे थे। पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









