अपर आयुक्त एवं उपायुक्तों के बीच कार्य विभाजन कार्यसुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Mar 15 2019


अपर आयुक्त एवं उपायुक्तों के बीच कार्य विभाजन
 कार्यसुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगर निगम ग्वालियर में पदस्थ अपर आयुक्तों, उपायुक्तों को कार्य विभाजन कर दिया है। इसके साथ ही नगर निगम में पदस्थ्य अन्य अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न स्थानांतरण आदेशों के क्रम में नगर पालिका निगम, ग्वालियर में अपर आयुक्त गण श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री नरोत्तम भार्गव एवं श्री दिनेश चन्द्र शुक्ला तथा उपायुक्त श्री देवेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा इस कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करायी जा चुकी है। उपरोक्त शासकीय सेवकों के ज्वाईन होने के फलस्वरूप कार्य व्यवस्था निम्नानुसार की जाती है। 
        निगमायुक्त श्री माकिन द्वारा जारी आदेशानुसार अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव को ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र का जनकार्य, जलप्रदाय, सम्पत्तिकर एवं राजस्व के दायित्व के साथ ही सम्पूर्ण नगरीय सीमा के लिए स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण, कार्यशाला, विधुत विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 
       अपर आयुक्त श्री दिनेश चन्द्र शुक्ला को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र का जनकार्य, जलप्रदाय, सम्पत्तिकर, राजस्व के साथ ही सम्पूर्ण  नगरीय सीमा के लिये डे-एन.यू.एल.एम, मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना, संबंल योजना, सम्पत्ति विरूपण अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही, होर्डिग, जलप्रदाय, मोतीझील, जलप्रदाय भण्डार, खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
     अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव को दक्षिण विधानसभा का जनकार्य, जलप्रदाय, सम्पत्तिकर, राजस्व के साथ ही सम्पूर्ण नगरीय सीमा के लिए सामान्य प्रशासन विभाग,स्थापना, शिकायत प्रकोष्ठ, परिषद, सूचना का अधिकार, रिकॉर्ड, विधि विभाग, आवक शाखा से प्राप्त डाक मार्क कर संबंधित विभागों को अग्रेषित करना, जनसंपर्क, भण्डार, संग्रहालय, संपदा शाखा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
      अपर आयुक्त श्री आर.के श्रीवास्तव को ग्रामीण विधानसभा का जनकार्य, जलप्रदाय, सम्पत्तिकर, राजस्व के साथ ही सम्पूर्ण नगरीय सीमा के लिए  निर्वाचन, जनगणना, सी.एम.हेल्पलाईन, लोकमंत्रणा, जनसुनवाई, समाधान ऑनलाईन, लोकसेवा केन्द्र, फायर, जनमित्र, जनकल्याण, समग्र, श्रम, पार्क, टेªफिक, पेंचरिपेयर, जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
      अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया को लेखा, ई-नगर पालिका, डिजिटल पेमेंट की जिम्मेदारी दी गई है।
      उपायुक्त श्री देवेन्द्र सुन्दरियाल को राजस्व, पूर्व एवं दक्षिण विधानसभा का साथ ही सम्पूर्ण नगरीय सीमा के लिए स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण, शिक्षा, चिडियाघर, डे-एन.यू.एल.एम, मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना, संबंल योजना, सम्पत्ति विरूपण अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही, गौशाला, सम्पदा शाखा, खेल विभाग, ई-नगर पालिका की जिम्मेदारी दी गई है।
      उपायुक्त श्री देवेन्द्र सिंह चौहान को सम्पत्तिकर एवं राजस्व ग्वालियर एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का साथ ही सम्पूर्ण नगरीय सीमा के लिए सामानय प्रशासन, स्थापना, शिकायत प्रकोष्ठ, परिषद, सूचना अधिकार, रिकॉर्ड, विधि विभाग, जनसंपर्क, होर्डिंग, कम्प्यूट्राईजेशन, टेलीफोन शाखा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 
सत्यपाल चौहान को मदाखलत एवं आनंद कुमार को बनाया स्वास्थ्य अधिकारी
    इसके साथ ही श्री सतपाल चौहान दक्षिण विधानसभा का प्र. उपायुक्त, सम्पत्तिकर इसके साथ ही सम्पूर्ण नगरीय सीमा के लिए नोडल अधिकारी मदाखलत, यातायात क्रेन संचालन की जिम्मेदारी दी गई। सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी श्री जगदीश अरोरा को ग्वालियर पूर्व विधानसभा का प्र.उपायुक्त सम्पत्तिकर बनाया गया। वहीं सहायक आयुक्त श्री आनंद कुमार को स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया। कार्यपालन यंत्री श्री अतिबल सिंह यादव को नोडल अधिकारी फायर, जनमित्र जनकल्याण, समग्र, श्रम बनाया गया। चिडियाघर अधिकारी श्री प्रदीप श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी, निर्वाचन, जनगणना, सी.एम. हेल्पलाइन, लोक मंत्रणा, जनसुनवाई, समाधान ऑनलाइन, लोकसेवा केन्द्र, टेलीफोन शाखा, रजिस्ट्रार जन्म, मृत्यु एवं विवाह, नोडल अधिकारी कम्प्युट्राईजेशन, ई-नगरपालिका बनाया गया। कार्यालय अधीक्षक श्री सुभाष गुप्ता को नोडल अधिकारी भण्डार, शिक्षा, मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना के साथ ही कार्यालय अधीक्षक श्री रामकिशोर गुप्ता केा नोडल अधिकारी रिकॉर्ड, डे-एन.यू.एल.एम., सम्पत्ति विरूपण, सम्बल योजना बनाया गया।