भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव जी विशेष विमान से ग्वालियर आये, विमान तल पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत कर आगवानी की

Mar 12 2019



ग्वालियर 12 मार्च। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं सांसद श्री राकेश सिंह जी एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव जी आज अपने संभागीय दौरे कार्यक्रम के तहत विशेष विमान द्वारा राजमाता विजय राजे सिंधिया  विमानतल पर ग्वालियर आये, विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत  कर आगवानी की ।
         स्वागत के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश  सिंह जी  एवं नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव जी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने रवाना हुए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही तय कर लिया था पूरे मध्यप्रदेश में विजय संकल्प सभाए करेंगे।  भारतीय जनता पार्टी पूरी एक जुटता के साथ इन सभाओं में जाएगी १० तारीख से हमने प्रारंभ किया है आज ग्वालियर चंबल संभाग के प्रवास पर हैं आज शिवराज सिंह चौहान को आना था अचानक फीवर आने के कारण वह शामिल नहीं हुए हैं कल से वह वापस कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 
 अभी तक जहां जहां सभाएं  हुई हैं जनता  मैं बहुत जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कमर कस के तैयार बैठा है पूरा देश दोबारा से नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाना चाहता हे,  जनता ने भी आशीर्वाद देने का मन बना लिया है, जनता अब यह पूरी तरीके से मानती है नरेंद्र मोदी देश के लिए बहुत जरूरी है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जितने भी विकास कार्य हुए हैं और जन हितेषी जितनी भी योजनाएं बनी है वो पिछले 70 वर्षों में कांग्रेस की सरकारें नहीं बना सकी है? आज देश न्यू इंडिया बनने की ओर अग्रसर  खड़ा है मध्य प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मानस बना लिया है अब निश्चित ही मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 29 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।
     विमानतल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव जी का स्वागत एवं आगवानी करने वालों में ग्वालियर के भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरुआ, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शर्मा, साडा ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष गण श्री जय सिंह कुशवाह, श्री राकेश जादौन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजेश सोलंकी, जिला महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, जिला उपाध्यक्ष अशोक जादौन, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल, जिला मंत्री दीपक शर्मा, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन, भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी श्री पवन सेन, भारत सरकार विमानतल समिति के सदस्य श्री राजू सेठ, मण्डल अध्यक्ष राम प्रकाश परमार, विजय सक्सेना, भाजपा जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुभाष शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विवेक चौहान, भाजपा जिला ग्रामीण जन कल्याण प्रकोष्ठ के संयोजक धर्मवीर सिंह गुर्जर गिरगांव, भाजपा भगत सिंह मंडल के पदाधिकारी गण श्री हरिओम झा ,श्री महेंद्र गुप्ता ,श्री प्रमोद शर्मा ,चेतन भार्गव, ग्रामीण बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आदर्श दीक्षित, भगत सिंह मंडल मीडिया प्रभारी  पंकज पाठक, बेटु दीक्षित, मोनू कंसाना, यशराज  तोमर, भाजपा भगत सिंह मण्डल सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक विनोद सोनी, महेंद्र गुप्ता, गिर्राज कंसाना, अनुसूचित मोर्चा के नेता अशोक छत्रशाली सहित सैकडों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।