कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शहर का भ्रमण
Mar 12 2019
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने बैठक के पश्चात शहर का भ्रमण किया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के अंदर की जाने वाली कार्रवाई का उन्होंने अवलोकन भी किया। इसके साथ संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई का अवलोकन करने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान रायरू रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान निर्माण विभाग के अधिकारियों ने रेलवे विभाग के साथ समन्वय के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने मौके पर ही रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर निर्माण कार्य में सहयोग करने तथा कार्य को तेजी से करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि रेलवे विभाग के माध्यम से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। निर्माण के कार्य में तेजी लाएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









