लोकसभा निर्वाचन.2019 चुनावी कार्यों के कारण रूटीन के काम प्रभावित नहीं होना चाहिए . जिला निर्वाचन अधिकारी अंतरविभागीय समन्वय बैठक में कलेक्टर के निर्देश
Mar 11 2019
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। अब लोकसभा निर्वाचन का समय नजदीक है। इसलिए चुनावी कार्यों के प्रति सभी अधिकारी सतर्क रहें। जिसे जो जिम्मेदारी दी गई हैए उसका निर्वहन करें। निर्वाचन संबंधी कार्य महत्वपूर्ण हैं। परंतु यह भी ध्यान रखें कि इससे दिन.प्रतिदिन के विभागीय कार्य प्रभावित नहीं हों। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पूरी प्लानिंग करके गंभीरता से काम करेंए जिसका परिणाम धरातल पर दिखे।
सोमवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक अंतरविभागीय समन्वय बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने कहा है कि सभी विभाग यह देखें कि शासकीय सम्पत्ति पर कोई राजनैतिक प्रचार सामग्री न हो। अपने कार्यालयों में भी निरीक्षण कर लें और संपत्ति विरूपण अधिनियम का उल्लंघन न हो। इसका ध्यान रखें। अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि पूर्व में जो भी दण्डात्मक कार्रवाईयां की गई हैंए उसकी भी समीक्षा करके जानकारी तुरंत भेजें।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शासकीय सेवक आचार संहिता का पालन करें। सभी जिला अधिकारी अपने अधीनस्थों को भी अवगत कराएं। उन्होंने कहा है कि स्वयं आचार संहिता का पालन करें। साथ ही दूसरों को भी पालन कराएं।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंहए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्माए एडीएम श्री संदीप केरकेट्टाए एसडीएमए विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









