सड़क दुर्घटनाएं रोकने एवं यातायात को व्यवस्थित बनाने के लिए बैठक आयोजित कलेक्टरए एसपी एवं नगर निगम आयुक्त ने की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
Mar 11 2019
जिले में सड़क दुर्घटनाएं रोकने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर श्री अनुराग चौधरीए पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन एवं नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने यातायात व्यवस्था से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कहा है कि जिले में घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है। इसके लिए पूरी योजना से काम करना होगा।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंहए जिला पंचायत सीईओ श्री शिवम वर्माए एडीएम श्री संदीप केरकेट्टाए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डेयए अपर आयुक्त नगर निगम श्री आर के श्रीवास्तवए स्मार्ट सिटी सीईओ श्री महिप तेजस्वीए एसडीएमए परिवहन अधिकारी श्री एम पी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कहा कि घनी आबादी वाले एवं विशेषकर शहर के व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करना होगा। ट्रैफिक सुव्यवस्थित होने से सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आयेगी। बैठक में बताया गया कि शहर में शिंदे की छावनी तिराहाए स्टेशन बजरियाए बारादरीए हजीराए इन्दरगंजए रॉक्सीपुलए कम्पू कस्तूरबा तिराहाए किलागेटए फालका बाजारए राम मंदिर तिराहाए अत्यधिक दबाव वाले स्थान हैं। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कहा है कि एकांगी मार्गों पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से कहा है कि नौगजा रोड़ पर चलने वाले वाहन रिपेयरिंग एवं धुलाई सेंटरों पर भी रोक लगाएं।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने निर्देश दिए कि जिले में चलने वाली बसें निर्धारित स्टॉपेज पर ही रूकें। बसों के अनावश्यक रूप से कहीं भी रूकने के कारण भी जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। स्कूल बसों की भी चैकिंग की जाए और यह देखें कि जिले में संचालित होने वाले कितने स्कूल ऐसे हैंए जहाँ स्पीड ब्रेकर नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिक व्यस्त मार्गों पर लाउड स्पीकर से ट्रैफिक को संचालित करें। ग्वालियर शहरी क्षेत्र के साथ ही डबराए भितरवार के भी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा बिलौआ तिराहे पर और आईटीएम की ओर से आने वाले वाहनों को रोककर और डबरा थाने से मंडी तक के मुख्य मार्ग पर ई.रिक्शा को प्रतिबंधित किया जाए।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि बीएसएनएलए नगर निगमए पीएचई सहित अन्य विभागों को भी सड़कों पर खुदाई के लिए अनुमति लेना होगी। उन्होंने कहा है कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करें। यदि बिल्डिंग निर्माण आदि का मटेरियल सड़कों पर दिखाई देता हैए जिसके कारण मार्ग पर आवागमन अवरूद्ध होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें और जुर्माना लगाएं। बैठक में एमपीईबी के अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर अनावश्यक रूप से लगे विद्युत खम्बों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करें। जिन खम्बों का कोई उपयोग नहीं हैंए सड़कों पर आवागमन को बाधित करते हैंए उन्हें हटाएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









