नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

Mar 10 2019


    ग्वालियर 10 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की इच्छाशक्ति से पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकियों को खत्म किया था, एयर स्ट्राइक से हम सब बहुत खुश हुए थे, यह देश की अस्मिता का सवाल है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है यह देश को सबसे आगे रखकर कार्य करती है। आज कुछ लोग ऐसे हैं जो एयर स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं? नरेंद्र मोदी ने भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है, यह न्यू इंडिया बना है, इसमें बहुत तेजी से हर क्षेत्र में बदलाव किया है, जैसे उज्जवला योजना से करोड़ों लोगों को लाभान्वित किया है, आयुष्मान योजना मैं निशुल्क इलाज देश की लगभग आधी आबादी को कवर किया है, आजादी के 70 वर्ष बाद सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य किया है, और भी ऐसे अनेक कार्य किए हैं इन सब किए गए कार्यों की वजह से देश के ऐसे बहुत से लोग जो राजनीति से नहीं जुड़े हैं जिनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है वह भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उक्त बात आज केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने विजय संकल्प अभियान यात्रा की तैयारियों को लेकर मोदी हाउस में आयोजित ग्वालियर चंबल संभाग की बैठक में कही।
    इस अवसर पर मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के प्रभारी व उप्र के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरूआ मंचासीन थे।
    श्री तोमर ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से काफी पहले से कार्यक्रम चल रहे हैं हमारे कार्यकर्ता की जो क्षमता  है वह उसके अनुरूप प्रयास करता है। हम चुनाव के दौर में हैं पार्टी के प्रति और किसी भी कार्य के प्रति हमारा नजरिया सकारात्मक होना चाहिए क्योंकि हम सब कार्यकर्ता हैं। कार्यक्रम समय के अभाव में छोटा या बड़ा हो सकता है कहीं पर परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं पर कार्यकर्ता का उद्देश्य लक्ष्य प्राप्ति का मजबूत नजरिया होना चाहिए। कार्यकर्ता विश्लेषण करने के बजाय अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें तो पार्टी के लिए लाभप्रद होगा। 
    श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के प्रवास कार्यक्रम ग्वालियर चंबल संभाग में 11, 12 व 13 मार्च में होंगे। 
    मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के प्रभारी व उप्र के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ जी ने विजय संकल्प अभियान यात्रा की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए।
    आज हुई संभागीय बैठक में कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम प्रभारी समय और स्थान आदि तय किए गए। जिसमें प्रत्येक लोकसभा सीट पर दो सभाएं होंगी।
    इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक जादौन एवं आभार गा्रमीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने व्यक्त किया।
    इस अवसर पर पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, जयसिंह कुशवाह, अभय चौधरी, विधायक भारत सिंह कुशवाह, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, विधायक सीताराम, आदिवासी, जिलाध्यक्षगण केदार जैन, नाथू सिंह गुर्जर, गोपाल आचार्य, धर्मेंद्र रघुवंशी, गजेंद्र सिकरवार, सुरेंद्र बुधौलिया सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिलों के महामंत्री, जिलों के प्रभारी, लोकसभा संयोजक आदि उपस्थित थे।