कांग्रेस सरकार के खिलाफ ग्वालियर में भाजपा ने मनाया धिक्कार आंदोलन कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दीं

Mar 09 2019


    ग्वालियर 09 मार्च। आज सारे मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से धिक्कार दिवस मनाया जा रहा है यह धिक्कार दिवस क्यों? आप सब जानते हैं पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वचन पत्र था सारे किसानों का दो लाख का कर्जा माफ करेंगे? कांग्रेस के अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय पप्पू ने घोषणा की थी यदि किसानों का कर्जा 8 दिन में माफ नहीं हुआ तो मैं मुख्यमंत्री को हटा दूंगा इस प्रदेश में एक भी किसान ऐसा नहीं है जिसका दो लाख का कर्जा माफ हुआ हो।  यदि कांग्रेस का कोई किसान हे तो वह  मैं दो लाख रु अपने पास से दे दूंगा। यह बात शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ग्वालियर कलेक्ट्रेट का घेराव का नेतृत्व करते हुए कही। 
    श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ शनिवार को धिक्कार आंदोलन का आयोजन किया था। कांग्रेस ने कहा था बेरोजगार नौजवानों को रोजगारी भत्ता देंगे , रोजगार देंगे क्या मध्य प्रदेश का एक भी ऐसा नौजवान है जिसे रोजगारी भत्ता मिला हो। प्रधानमत्री की मुद्रा योजना से जो लोन दिया जा रहा है उस पर कांग्रेस अपना फोटो लगा कर देने का काम कर रही है।  लोन किस बात का दे? आईआईटी, इंजिनियरिग पास किये हुए लोगो को गाय पालने के लिए लोन दिया जा रहा है।  दुनिया 21वीं सदी में आईटी की तरफ जा रही है कांग्रेस नौजवानों को गाय चराने का काम दे रही है। यह उनकी प्रगति है अधिकार दिवस इसीलिए मनाया जा रहा है जब हमारे देश की सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को खत्म करती है तो कांग्रेसी प्रश्न पूछती है फिर इमरान खान प्रश्न पूछते हैं हमें समझ नहीं आता कांग्रेस का प्रश्न और इमरान खान का प्रश्न एक जैसा कैसे हो सकता है? 
     श्री विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेसी नेता हमारी सेना से पूछते हैं आपने कब कहां पर एयर स्ट्राइक की। आपको याद होगा जब मुंबई में आतंकवादी हमला हुआ था उस वक्त कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था इसका बदला लिया जाएगा पर बदला नहीं लिया। उरी में आतंकी  हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था हम बदला लेंगे। समय भी हमारा होगा,  बंदूक की गोली भी हमारी होगी, धरती पाकिस्तान की होगी और हमारी भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की, तो कांग्रेस ने इसका सबूत मांगा कांग्रेस का चरित्र देखें जो देश में सांप्रदायवाद फैलाते हैं,  जो देश में आतंकवाद फैलाते हैं,  जो देश में विदेशों से पैसा लाकर धर्मांतरण कराते हैं।  कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कहते हैं,  जाकिर नाइक शांति के दूत हैं?  सारी दुनिया के अंदर आतंक फैलाने वाला सबसे बड़ा आतंकी लादेन उनके लिए सम्मानीय है उसको दिग्विजय सिंह ने लादेन जी कहा।  
    श्री विजयवर्गीय ने कहा कि जबसे देश आजाद हुआ कांग्रेस ने नारा दिया गरीबी हटाएंगे और गरीबी नहीं हटी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा गरीबों की गरीबी हटाने के लिए मैं संकल्पबद्ध हूँ। मैंने अपनी मां को लकड़ी के चूल्हे पर रोटी बनाते हुए देखा है धुएं से बहते हुए आंसूओ को टपकते हुए देखा है उस रोटी का स्वाद आज भी मुझे याद आता है।  मैं देख रहा हूं देश की बहुत सी माताए लकड़ी के चूल्हे पर रोटी बनाती है पर मैं आज उन माताओ को योजना के माध्यम से गैस के चूल्हे देने का कार्य किया है आज उन माताओं के लकड़ी के चूल्हे बंद हो गए हैं वह गैस के चूल्हे पर रोटी बनाती हैं। 
     श्री विजयवर्गीय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीबों को सीधा लाभ पहुंचाया है प्रधानमंत्री ने कहा  2022 तक हर गरीब के सर पर पक्की  छत होगी 2 करोड़ लोगों को पक्के मकान देने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं आजादी के बाद कांग्रेस सरकारें रही हैं पिछले 70 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने जो काम किया है उससे 4 गुना अधिक इन 4 सालों में नरेंद्र मोदी जी ने काम किया है राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे उन्होंने कहा था मैं रूपया 1 भेजता हूं 15 पैसे ही पहुंचते हैं लेकिन आज नरेंद्र मोदी रूपया 1 भेजते हैं वह पूरा रुपया सीधे खाते में गरीब के पास पहुंचता है। अधिकार दिवस इसीलिए मनाया जा रहा है कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों को जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया, जो नौजवानों से वादा किया था वह पूरा नहीं किया,  जो गरीबों से वादा किया था वह वादा पूरा नहीं किया,  जिस तरह से  कांग्रेस ने भारत की सेना का अपमान किया है वह भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय,  कमलनाथ, सिंधिया।  यह कौन है?  जो पहले हैं वह पर्दे के पीछे हैं,  नाथ हैं,  जो देखने के लिए मुख्यमंत्री है,  जो सिंधिया है वह उत्तर प्रदेश में है,  यह विशेषता है कांग्रेस में। 
    श्री विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ उद्योगपति है क्या एक भी उद्योग मध्य प्रदेश में आया पर एक उद्योग मध्य प्रदेश में जरूर शुरू हो गया है कांग्रेस के शासन में ट्रांसफर उद्योग इसमें जितने भी ट्रांसफर हुए हैं उससे ज्यादा कैंसिल करने के हुए हैं।  पैसे लाओ ट्रांसफर ले जाओ और ज्यादा लाओ निरस्त करा ले जाओ। आज कांग्रेस की हालत जैसे सिक्के वाला टेलीफोन भूत बन गया हो।