जिला अस्पताल मुरार महिला प्रसुति गृृह में 50 बेड बढाने के लिए विधायक ने किया भूमिपूजन

Mar 09 2019

 

    जिला अस्पताल मुरार में स्थित महिला प्रसूति गृृह में महिला प्रसूताओं की लगातार बढ रही संख्या के कारण अस्पताल में आने वाली महिला प्रसूताओं को पलंग नही मिल पा रहे थे जिसके कारण उन्हे भारी परेशानी का सामना करना पड रहा था। क्षेत्रीय विधायक मुन्नालाल गोयल के प्रयासों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म. प्र. ने महिला प्रसूूति गृह में 50 नये बेड बढाने के लिए नवीन भवन बनाने हेतु 3.34 करोड रु. स्वीकृत कर दिए है। इस नवीन भवन बन जाने से महिला प्रसूताओं को हो रही परेशानी से उन्हे निजात मिलेंगी। 
    इसी तारत्म्य में आज कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल ने जिला अस्पताल पहुॅचकर 50 बेड के लिए बनाये जाने वाले नवीन भवन की जमीन का विधि विधान से भूमिपूजन किया । इस मौके पर सी.एम.एच.ओं. डॉ0 सक्सैना, सिविल सर्जन डॉ0 वी. के.गुप्ता,     सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोदी जैन, अतिसुंदर सिंह, पुरुषोत्म बनौरिया, कुंदन खजूरिया, राकेश जखोदिया, जसवंत सेजवार, विनोद शर्मा, गिर्राज शर्मा, जे. पी. मुदगल, अरविंद चौहान, सूरज कुशवाह, नरेन्द्र गोयल, सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।