विकास कार्यों को और गति प्रदान की जाएगी . खाद्य मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह वार्ड क्रण्.12 में विकास कार्यों का श्रीगणेश

Mar 09 2019

 

 क्षेत्र के विकास की गति को और तेज किया जाएगा। विकास के कार्यों में किसी प्रकार के विलम्ब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के साथ.साथ बेहतर सड़क और अन्य सुविधाएं मिलें। इस पर तेजी से कार्य किया जाएगा। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को वार्ड.12 के लाईन क्रण्.2 में आयोजित विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। 
    विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्णराव दीक्षितए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अशोक शर्माए पूर्व मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अशोक प्रेमी सहित श्री सुरेन्द्र सिंह और जनप्रतिनिधि के साथ ही गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के साथ.साथ पार्कों के विकास कार्यों को भी तत्परता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकता अनुरूप विकास कार्यों को प्रारंभ किया जाएगा। 
    खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक निर्णय लिए गए हैं। इन निर्णयों का क्रियान्वयन भी प्रारंभ हो गया है। आने वाले दिनों में शासन द्वारा शुरू किए गए कार्यों के सार्थक परिणाम भी मिलने लगेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर सिविल अस्पताल के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही बहोड़ापुर और चार शहर का नाका पर भी एक सिविल डिस्पेंसरी शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगी। बिरलानगर अस्पताल में 50 बैड का अस्पताल भी आगामी दिनों में बनाया जाएगा। 
    कार्यक्रम में वार्ड क्रण्.12 में 22 लाख रूपए लागत के पार्क का लोकार्पणए लाईन क्रण्.2 में सामुदायिक भवन तथा 9 लाख रूपए की सड़क का लोकार्पण किया गया । इसके साथ ही 6 लाख रूपए की लागत से बावड़ी के सौंदर्यीकरण के कार्य का भी शुभरंभ किया गया। कार्यक्रम में लाईन क्रण्.1 में 15 लाख और लाईन क्रण्.2 में 12 लाख रूपए से बनने वाली सीमेंट कंक्रीट सड़क के कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। 
    कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्णराव दीक्षित ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में विकास के अनेक कार्यों को किया जा रहा है। आवश्यकता अनुरूप अन्य कार्यों को भी तत्परता से किया जाएगा। 
    कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने क्षेत्र के विकास के लिए तेजी से कार्य प्रारंभ कर दिया है। आने वाले दिनों में हमारे क्षेत्र की दशा और दिशा बदली . बदली नजर आएगी।