क्षेत्रवासियों की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होगा . मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक करोड़ रूपए की लागत से एबीएम स्कूल में पानी की टंकी का निर्माण कार्य प्रारंभ

Mar 09 2019

 

 प्रदेश के खाद्यए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि किला गेट के समीप स्थित एबीएम स्कूल परिसर में एक करोड़ रूपए की लागत से पानी की टंकी के निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होगा। इस टंकी के बन जाने से वार्ड.9ए11ए13 एवं 14 के निवासियों की पानी की समस्या का स्थाई समाधान होगा। इस टंकी के साथ ही लगभग 50 लाख रूपए की लागत से पाइप लाईनों को बिछाने का कार्य भी किया जाएगा। 
    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को एबीएम स्कूल में पानी की टंकी के कार्य के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्णराव दीक्षितए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अशोक शर्माए मेला प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अशोक प्रेमीए पार्षद श्री विकास जैनए पूर्व पार्षद श्री दिनेश सिकरवारए श्री केशव मांझीए श्री सुरेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। 
    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि एबीएम स्कूल में पानी की टंकी के निर्माण का कार्य बहुत दिनों से अपेक्षित था। यह कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। इस टंकी के बन जाने से आस.पास के क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थाई समाधान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि घनी बस्ती और स्कूल परिसर होने के कारण यहाँ पर पानी की टंकी के स्थान पर संपवेल का निर्माण कराने का कार्य किया गया हैए जिसके माध्यम से पम्पिंग कर क्षेत्रवासियों को पानी की सप्लाई की जाएगी। 
    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार जो कहती हैए वह करती है। हमने सरकार बनने के बाद लगभग 100 कार्यों को शुरू कर दिया है। ग्वालियर अस्पताल में निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्यों को तेज गति से कराया जाएगा। क्षेत्र में सड़क निर्माणए गंदे पानी की समस्या का निराकरण के साथ ही पार्कों के विकास के कार्यों को भी हाथ में लिया गया है। 
    खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत अब सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। इसके तहत ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में भी पार्कों के विकास का कार्य हाथ में लिया गया है। कांचमिल क्षेत्र के पार्क के विकास के साथ ही मनोरंजनालय एवं खेल मैदान को भी और व्यवस्थित एवं सुंदर बनाया जाएगा। 
    कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्णराव दीक्षित ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों के विकास हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। आगामी दिनों में सभी विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से किए जाऐंगे। उन्होंने कहा कि एबीएम स्कूल में पानी की टंकी का निर्माण हो जाने से क्षेत्रवासियों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र को श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के रूप में जो नेतृत्व मिला हैए उससे क्षेत्र के विकास की गति और तेज होगी। 
    कार्यक्रम में पूर्व पार्षद श्री दिनेश सिकरवारए श्री केशव मांझी एवं श्री अशोक शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा विकास के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। विकास के कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ.साथ समस्याओं से निजात मिलेगी।