केंद्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष ने नगर निगम द्वारा संचालित गौषाला की व्यवस्थाओं की सराहना की नगर निगम गौशाला का संचालन कर रहा है जो कि पूरे देश में उदाहरण
Mar 08 2019
ग्वालियर दिनांक 08 मार्च 2019- पूरे देश की गौशालाएं घूमने के बाद कहीं भी ऐसी स्थिति नहीं मिली कि कोई सरकारी तंत्र इतनी व्यवस्थित तरीके से से गौशाला का संचालन कर रहा है। निगम की यह आदर्श गौशाला हर मायने में आदर्श है और इसे देश में आदर्श गौशाला के रूप में विकसित किया जाकर देश के सभी गौ-वैज्ञानिक, साहित्यकार एवं विचारकों को इस गौशाला में भ्रमण हेतु लाने के प्रयास किए जाएंगे। उक्ताशय के विचार केन्द्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डा वल्लभ भाई कथीरिया ने ग्वालियर प्रवास के दौरान गौशाला भ्रमण के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, साडा के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा, नोडल अधिकारी श्री केशव सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला में निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डा वल्लभ भाई कथीरिया ने कहा कि आदर्श गौशाला में जिस प्रकार से गौ सामग्री का निर्माण किया जा रहा है, वह अद्भुत है। आगे भविष्य में गोवंश किस प्रकार से उन्नत नस्ल के रूप में विकसित हो यह कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोवंश की सुरक्षा के लिए धन की व्यवस्था किस प्रकार से की जाए इस पर भी केंद्रीय कामधेनु आयोग विचार कर रहा है तथा अन्य मदों में राशि किस प्रकार गौशाला में निर्माण हेतु पहुंचे यह कार्य भी किया जाएगा।
इस अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर के द्वारा चर्चा के दौरान बताया गया कि किस प्रकार से गोवंश का उपयोग आर्थिक रूप से मजबूती के लिए किया जाए, यह भी एक महत्वपूर्ण विषय है। साथ ही गौवंश के लिए अस्पताल खोलने की व्यवस्था की जाने की माग भी उनके द्वारा की गई।
साडा के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश जादौन के द्वारा गोचर भूमि को अलग प्रकार गोचर भूमि के लिए संरक्षण की व्यवस्था हो या गोचर बोर्ड बनाया जाए। इस प्रकार की व्यवस्था की जाए साथ ही 11 से अधिक गोवंश रखने वाले व्यक्ति को शासन की विभिन्न योजनाओं में सब्सिडी की व्यवस्था भी हो इस प्रकार की चर्चा की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









