25 करोड़ के विकास कार्यों का विधायक गोयल ने किया भूमिपूजन जनचौपाल में जनता ने शराब की दुकान हटाने की रखी मांग

Mar 08 2019


        आज 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिद्धेश्वर नगर स्थित    इन्दिरा पार्क में प्रदेश सरकार के विशेष फण्ड से स्वीकृत पानी की टंकिया सड़क, सीवर, नाला निर्माण, सुलभ शौचालय, सी.सी. रोड, आदि के अंतर्गत 25 करोड़़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह क्षेत्रीय विधायक मुन्नालाल गोयल के मुख्य आतिथ्य, एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि, पिछले 15 वर्षों से ग्वालियर में जो विकास कार्य अवरूद्ध हो गये थे अब प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जनप्रिय नेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के आर्शीवाद से जनअपेक्षाओं के अनुरूप सभी विकास कार्यों को पूर्ण किया जायेगा । श्री गोयल ने कहा कि हम लोगों ने 15 वर्ष विपक्ष में रहकर शांति एवं सद्भाव के साथ विपक्ष की भूमिका में अपने दायित्व का निर्वाह किया । लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन करने का सभी को अधिकार है  लेकिन भाजपा के लोग जो पिछले 15 वर्षों से सत्ता में रहे अब तीन महीने भी अभी पूरे नहीं हो पाये हैं सत्ता से बिछड़ जाने के कारण बैचेन होकर अपना मानसिक संतुलन खोकर गुण्डागर्दी पर उतारू हो गये हैं श्री गोयल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव एवं नगर निगम चुनाव की चुनौती कार्यकर्ताओं के सामने है सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिस तरीके से अपने वचन पत्र का पालन कर रही है उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार की नीति एवं नीयत स्पष्ट है । कांग्रेस जो कहती है वह करती है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंचें और   संगठित होकर आगामी चुनौतियों का सामना डटकर करें । कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने का काम हम करेंगे ।  
    इसी तारतम्य में आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत् आज वार्ड 19 की जनसमस्याओं को लेकर बीजासेन माता का मंदिर जड़ेरूआ पर जनचौपाल आयोजित की गई । इस जनचौपाल में सैंकड़ों की तादाद में क्षेत्र के नागरिकों एवं महिलाओं ने पहुंचकर विभिन्न समस्याओं पर क्षेत्रीय विधायक एवं नगर निगम अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया । इस जनचौपाल में क्षेत्र की जनता ने पिन्टोपार्क में स्थित देसी शराब की दुकान को हटाये जाने की मांग करते हुए कहा कि इस शराब की दुकान से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है । जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जन चौपाल में जनता द्वारा अमलतास कॉलोनी में अधूरे पड़े टंकी के निर्माण को प्रारंभ कराने की मांग की गई । जनचौपाल में  न्यू रामबिहार कॉलोनी की जनता ने गंदे पानी की बोतलें लाकर कहा कि क्षेत्र में गंदा पानी आ रहा है निगम अधिकारी सुनते नहीं हैं । जनचौपाल में अमलतास कॉलोनी से दीनदयाल नगर को जोड़ने वाली सड़क निर्माण करने की मांग क्षेत्र की जनता द्वारा की गई । जनचौपाल में पिन्टोपार्क एवं जड़ेरूआ की जीर्ण शीर्ण सड़क पर तत्काल डामरीकरण कराये जाने की मांग की गई । 
    इस जनचौपाल में प्रमुख रूप से मुरारीलाल ओझा, पुरूषोत्तम बनोरिया, विनोदी जैन, संजय राठौर, मनीष जादौन हरी सिंह यादव, जोगेन्द्र यादव, राकेश जखोदिया, अनिल शर्मा, कुन्दन खजुरिया सतीश चौधरी, महेश कौरव, बंटी गुर्जर, इस्लाम खान, नरेश माहौर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे । 
दिनांकः 06.02.2019                                 भवदीय
                                          सचिव 
                                            मान. विधायक 
                                         16 ग्वा.पूर्व 
संलग्न:    विकास कार्यों की सूची 

क्रमांक    वार्ड    कार्य का विवरण    राशि 
1    वार्ड 60    सिंधिया नगर पानी की टंकी निर्माण    52.88 लाख 
2    वार्ड 58    मानसिंह विश्वविधालय पानी की टंकी निर्माण    52.88 लाख 
3    वार्ड 20    शिवनगर पानी की टंकी निर्माण    150 लाख 
4    वार्ड 18    अमेठी पहाडी पानी की टंकी निर्माण    47 लाख 
5    वार्ड 45    जयारोग्य कैंपस पानी की टंकी निर्माण    128 लाख 
6    वार्ड 26    घासमण्डी नाला मुरार     2.90 करोड
7    वार्ड 23/24    सुरेश नगर नाला निर्माण     6.54 करोड
8    वार्ड 45    जयारोग्य अस्पताल परिसर नाला    5.66 करोड
9    वार्ड 19    नाना नगर की विभिन्न गलियों सी. सी. रोड निर्माण कार्य    0.89 करोड
10    वार्ड 19    भगतसिंह नगर की विभिन्न गलियों में सी.सी. रोड    0.89 करोड
11    वार्ड 23    अशोक कॉलोनी तिराहा नदीपार टाल डमरीकरण    0.75 करोड
12    वार्ड 60    शिवनगर हुरावली चोराह पर सी. सी. रोड एवं नाली    0.39 करोड
13    वार्ड 60    बाले का पुरा में सी. सी. रोड निर्माण    0.12 करोड
14    वार्ड 23    सुरेश नगर तिकोनिया पार्क से मुरार नदी तक डामरीकरण    0.75 करोड
15    वार्ड 24    थाटीपुर थाने से चौहान प्याऊ मेन रोड     1.32 करोड
16    वार्ड 18    महाराजा कॉम्पलेक्स दीनदयाल नगर सुलभ कॉम्पलेक्स निर्माण    0.18 करोड
17    वार्ड 18    खेल मैदान दीनदयाल नगर सुलभ कॉम्पलेक्स निर्माण    0.18 करोड
18    वार्ड 19     पिंटो पार्क सूखा की कोठी के पास    0.18 करोड
19    वार्ड 21    मेला ग्राउण्ड (सूर्य नमस्कार चौराहा)    0.18 करोड