सभी को मिलकर करना होगा महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास . श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर राज्य स्तरीय श्बिटिया उत्सवश् का शुभारंभ

Mar 08 2019

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पूरे विश्व भर में मनाया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्वालियर जिले में राज्य स्तरीय श्बिटिया उत्सवश् का शुभारंभ हुआ। यह चार दिवसीय उत्सव 8 से 11 मार्च तक मनाया जायेगा। स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान में श्बिटिया उत्सवश् का शुभारंभ प्रदेश के खाद्यए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार भी व्यक्त किए। 
    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर पूर्व क्षेत्र के विधायक श्री मुन्नालाल गोयलए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल यादवए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखिका कमला भसीनए कलेक्टर श्री अनुराग चौधरीए महिला एवं बाल विकास संचालनालय के संयुक्त संचालक श्री सुरेश सिंह तोमरए ग्वालियर संभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती सीमा शर्माए एकता परिषद के श्री परमार सहित वीर नारियांए स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाएं तथा विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करने वाली महिलाएं भी उपस्थित थीं। 
    श्बिटिया उत्सवश् कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने उदबोधन में कहा कि हम सभी को मिलकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास करना होगा। ऐसे अवसर उत्पन्न करना होंगेए जिससे महिलाएं आगे बढ़ सकें। आज की नारी सक्षम है। महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा यदि हम महिला सशक्तिकरण की बात करें तो घर से ही इसकी शुरूआत होना चाहिए। इसमें माता.पिता की भी अहम भूमिका है कि वे बेटियों को अवसर दें। आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।  
महिलाएं स्वयं के लिए आवाज उठाएं और आगे बढ़ें . श्रीमती इमरती देवी 
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। आज सभी क्षेत्रों में महिलाएं अच्छा कार्य कर रही हैं। राजनीति हो या प्रशासनए व्यापार हो या नौकरी सभी जगह महिलाएं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं। यदि हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं तो इसकी शुरूआत घर से ही होना चाहिए। जिस प्रकार परिवार में बेटों को अवसर दिया जाता हैए उसी प्रकार बेटियों को अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिलए प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गाँधी का उदाहरण दिया। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं स्वयं के लिए आवाज उठाएं और आगे बढ़ें। इतना मजबूत बनें कि किसी के सहारे की आवश्यकता न पड़े और सभी को मिलकर यह प्रयास करना है कि समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षा का वातावरण तैयार करेंए ताकि बिना भय के बेटियां आगे बढ़ सकें।
    श्बिटिया उत्सवश् में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखिका कमला भसीन ने अपने ऊर्जावान संबोधन में कहा कि यह जरूरी नहीं कि समानता के लिए  प्रतिस्पर्धा हो। बल्कि यह होना चाहिए कि हम अपनी रूढ़ीवादी सोच एवं परंपराओं में बदलाव करें। महिलाओं को दूसरों पर निर्भर न रहकर अपने लिए स्वयं अवसर तलाशने होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की भी योजनाएं एवं कार्यक्रम ऐसे होंए जो महिलाओं को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करें। उन्हें निर्णय लेने एवं विचारों की आजादी दी जाए। महिलाओं के लिए सुरक्षात्मक वातावरण तैयार किया जाए। उन्होंने मंत्री श्रीमती इमरती देवी को अपनी पुस्तकें भी भेंट कीं।   
    ग्वालियर पूर्व क्षेत्र के विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने कहा कि आज पूरा देश महिला दिवस मना रहा है और यह हर्ष का विषय है कि ग्वालियर में राज्य स्तरीय बिटिया उत्सव का शुभारंभ किया जा रहा है और यह उत्सव चार दिनों तक चलेगा। विधायक श्री गोयल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार भी कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से दिव्यांगजनों को मिलने वाली पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर 600 की गई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 51 हजार रूपए गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए दिए जा रहे हैं। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। आज कई अच्छे अवसर हैंए जिनका उपयोग करते हुए महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा जिले का कलेक्टर होने के नाते यह प्रयास रहेगा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण निर्मित किया जाए। शिक्षाए स्वास्थ्य की सुविधाएं सभी तक पहुँचें। 
    कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयुक्त संचालक श्रीमती सीमा शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री शालीन शर्मा ने आभार व्यक्त किया। संयुक्त संचालक श्री सुरेश सिंह तोमर ने कहा कि बिटिया उत्सव का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया जा रहा है और चार दिनों तक यह उत्सव मनाया जायेगा। जिसमें महिलाओं की स्थितिए महिला सशक्तिकरणए अवसर आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा इस परिचर्चा में सभी भागीदार बनें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। 
इन्हें किया गया सम्मानित 
    राज्य स्तरीय श्बिटिया उत्सवश् कार्यक्रम में शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें शॉल.श्रीफल के साथ ही 5 हजार रूपए की सम्मान राशि प्रदान की। श्री विष्णु कुमार सम्मान से महात्मा गाँधी सेवा आश्रम श्योपुर के श्री रणसिंह को सम्मानित किया गया। श्रीमती वंदना भूपेन्द्र प्रेमी को समाजसेवा के क्षेत्र में विजयाराजे सिंधिया पुरस्कारए श्रीमती सबा रहमान को मुख्यमंत्री नारी सम्मान पुरस्कार वर्ष.2018  दिया गया। सारेगामप कार्यक्रम की विजेता एवं प्रदेश में लाडो अभियान की ब्राण्ड एम्बेसडर इशिता विश्वकर्मा को भी सम्मानित किया गया।