अचलेश्वर मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, अनिरुद्धाचार्य महाराज शामिल होंगे 30 नवंबर को
Nov 29 2026
ग्वालियर। शहर में धर्म, आध्यात्म और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘जन उत्थान न्यास, ग्वालियर’ के तत्वावधान में आगामी 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा के भव्य एवं दिव्य आयोजन की तैयारियां पूर्णत: की और हैं। फूलबाग मैदान, ग्वालियर में आयोजित होने वाली इस सात दिवसीय कथा में गौरी गोपाल आश्रम वृन्दावन के प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे।
पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम के आयोजक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने आयोजन की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पावन कथा के मुख्य परीक्षित श्रीमती उर्मिला बेताल सिंह गुर्जर (सिरोल) होंगे।
भव्य कलश यात्रा आज
सोमवार 30 नवंबर को प्रात: 11 बजे ऐतिहासिक अचलेश्वर महादेव मंदिर से एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, यह कलश यात्रा अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर इंदरगंज चैराहा, जयेन्द्रगंज रोड, नदी गेट, गुरुद्वारा के पीछे, परिषद भवन रोड और चिडिय़ाघर गेट से होते हुए कथा स्थल फूलबाग मैदान पहुंचेगी। कलश यात्रा में कथा वाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य महाराज शामिल होंगे। कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।
सात दिवसीय पावन प्रसंगों की रूपरेखा
प्रथम दिवस 30 नवंबर को देव प्रतिष्ठा, भागवत महात्म्य एवं शुकदेव आगमन की कथा होगी। द्वितीय दिवस मंगलवार, एक दिसंबर को विराट स्वरूप वर्णन एवं धु्रव चरित्र एवं तृतीय दिवस बुधवार, 2 दिसंबर को प्रहलाद चरित्र एवं गजेन्द्र मोक्ष की कथा होगी। चतुर्थ दिवस गुरुवार, 3 दिसंबर को वामनावतार, श्री जन्मोत्सव एवं नन्दोत्सव की कथा एवं पंचम दिवस शुक्रवार, 4 दिसंबर को बाललीला, माखनचोरी, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग लगेगा। षष्ठम दिवस शनिवार, 5 दिसंबर को रुक्मिणी विवाह महोत्सव एवं सुदामा चरित्र की कथा होगी। साथ ही सातवें दिवस रविवार, 6 दिसंबर को नवयोगेश्वर संवाद, अवधूतोपाख्यान एवं द्वादश स्कंध, कथा विश्राम एवं विशाल प्रसादी भण्डारा होगा।
60 हजार से अधिक भक्तों को होगा प्रसादी वितरण
कथा के अंतिम दिन 6 दिसंबर को कथा स्थल फूलबाग मैदान में कथा समापन के पश्चात् 60 हजार से अधिक भक्तों को प्रसादी वितरण का आयोजन किया जायेगा। आयोजक डॉ. सतीश सिकरवार सहित जन उत्थान न्यास के समस्त कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर-चंबल अंचल की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
पत्रकार वार्ता में पारीक्षित बेताल सिंह गुर्जर, समाज सेवी महेश मुगदल, राम पाण्डे, पुरूषोत्तम भार्गव, विनोद जैन, अवधेश कौरव, राकेश अग्रवाल, आदित्य सिंह सिकरवार आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









