श्री राम हिन्दू सेना एक विशाल वाहन रैली 6 दिसंबर को
Nov 29 2026
ग्वालियर। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कारसेवकों द्वारा विवादित ढांचे (बाबरी मस्जिद) को गिराए जाने की घटना को सभी हिंदू शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं। भगवा सेवा दल जन कल्याण संघ का अभिन्न अंग श्रीराम हिंदू सेना विगत कई वर्षों से शौर्य दिवस मनाता रहा है। श्रीराम हिन्दू सेना के राष्ट्रीय सचिव मुक्तेश जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 दिसम्बर रविवार दोपहर 3 बजे श्री राम हिन्दू सेना एक विशाल वाहन रैली कटोरा ताल फ्लैग प्वाइंट से आरंभ करेगा और इसका समापन भगवान श्री राम की आरती एवं प्रसाद के साथ श्री राम मंदिर फालका बाज़ार पर होगा। इस रैली में कई 4 पहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन शामिल रहेंगे। इस यात्रा का मार्ग कटोराताल फ्लैग पॉइंट से आरंभ होकर अचलेश्वर मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, इन्द्रगंज चौराहा, दालबाजार, नया बाज़ार चौराहा, लोहिया बाज़ार, ऊंट पुल, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराजबाड़ा, चावड़ी बाज़ार, जनकगंज, हनुमान चौराहा, नई सडक़, गश्त का ताजिया होते हुए राम मंदिर पर समापन होगा।
इस विशाल वाहन रैली का आयोजन में श्रीराम हिन्दू सेना के पदाधिकारियों में धर्मेन्द्र शिंदे, विजय हलचल, बीके शिंदे, दीपक शुक्ला, बंटी गुर्जर, विनय शर्मा, प्रमोद यादव, अनिल पिसाल, संजय शर्मा, नवीन साहनी, दीपेन्द्र सिकरवार, महेन्द्र पाण्डेय, दिनेश तोमर, बलवीर कंसाना, मुकेश पाल, गजराज गौड, जोगेन्दर गुर्जर, सुनील नामदेव, नितिन कन्नौजिया, कुलदीप बाथम, लक्ष्य रावत, एसएच कुशवाह, नरेश धाकड़, मंगल दास चौबे, श्रीमती विमला मिश्रा, सुश्री किरण भदौरिया, श्रीमती रानी गौड़, श्रीमती गुड्डन बाथम, श्रीमती शगुन कुशवाह, श्रीमती विमला कुशवाहा, श्रीमती अनिता वर्मा, श्रीमती मिथलेश शर्मा, श्रीमती सुनीता कुशवाहा, श्रीमती रमा चौबे सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहेंगे। साथ ही, शहर के सभी संस्थाओं एवं नागरिकों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शौर्य दिवस को शाम 7 बजे अपने अपने घरों पर एक दीप शहीदों के लिए जलाकर मनाये और अधिक से अधिक संख्या में इस वाहन रैली में सम्मिलित होकर अपने हिंदू एकता का परिचय दें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









