मन की बात में पीएम मोदी ने दिया युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश: जवाहर प्रजापति

Nov 29 2026

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात 140वें संस्करण के अंतर्गत दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के गुप्तेश्वर महादेव मंडल के बूथ क्रमांक 8, गोल पहाडिय़ा पर पोलिंग प्रभारी सुनील जैन के निवास पर भाजपा जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से कार्यक्रम को देखा और सुना।
श्री प्रजापति ने कहा कि आज के 140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशे की लत से बाहर निकलने वाले युवाओं के अनुभव साझा किए। उन्होंने नशामुक्त युवा अभियान में बढ़ती जनभागीदारी की चर्चा करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। यह संदेश प्रत्येक परिवार और समाज के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मिशन कर्मयोगी, संचार साथी, संडे ऑन साइकिल और साईं धाम फूड बैंक जैसी पहलों का उल्लेख कर सामाजिक सेवा, तकनीकी जागरूकता, स्वास्थ्य और जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। ‘मन की बात’ के माध्यम से समाज के ऐसे लोगों को पहचान मिलती है, जो बिना किसी प्रचार की अपेक्षा के सेवा और समर्पण के भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे और समाजहित के कार्यों में सहभागी बने, यही विकसित भारत के निर्माण का आधार है।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह कुशवाह, पोलिंग प्रभारी सुनील जैन, अमर सिंह कौरव, राकेश सेन, पोलिंग प्रभारी सुनील जैन, रामनिवास सेन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।