महात्मा फुले की पुण्यतिथि पर भाजपाईयों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
Nov 28 2026
ग्वालियर। महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गोल पहाडिय़ा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति ने प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा के प्रसार और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, छुआछूत एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया। विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे। श्री प्रजापति ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार आज भी समाज को समरसता, समानता और बंधुत्व के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करना तथा शिक्षित, जागरूक एवं समरस समाज के निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर पूर्व सभापति राकेश महावर, भगवान सिंह कुशवाह पार्षद, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, राकेश सेन, अमर सिंह कौरव, मोहनलाल माहौर, रामू सेन, प्रमोद थनवार सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









