डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने हिंदू एकता और संगठन की मजबूती का दिया संदेश

Nov 28 2026

बहरी/सीधी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडिय़ा का सीधी जिले के बहरी स्थित मानवाधिकार संरक्षण संगठन (एचआरडी) मध्यप्रदेश के प्रदेश उप कार्यालय में आगमन हुआ। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम के इस अवसर पर रीवा, सीधी, मऊगंज और सिंगरौली सहित विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। मानवाधिकार संरक्षण संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि, एचआरडी स्रह्य प्रदेश अध्यक्ष आरसी तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डीडी चतुर्वेदी ने डॉ. तोगडिय़ा को पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल व त्रिशूल भेंट कर अभिनंदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. तोगडिय़ा ने राम मंदिर आंदोलन की याद दिलाई और हिंदुओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने हर शनिवार मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ करने, लोगों के सुख-दुख में शामिल होने तथा अपनी जेब से कपड़े की थैली दिखाकर हर घर से ‘एक मु_ी अनाज’ एकत्र कर गरीबों की मदद करने की अपील की। उन्होंने गरीबों के लिए निशुल्क इलाज की सुविधा की भी जानकारी दी। डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि मानवाधिकार एक सभ्य समाज की नींव हैं और एचआरडी संगठन कमजोर वर्गों, महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाने की ताकत दे रहा है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष आर.सी. तिवारी ने इसे समाज को जागृत करने का महायज्ञ बताते हुए गांव-नगर स्तर पर संगठन मजबूत करने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष डी.डी. चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन ही शक्ति है और संगठित समाज ही इतिहास की धारा मोड़ता है। कार्यक्रम में बहरी तहसीलदार विशेष रूप से मौजूद रहे और बहरी थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
समारोह में प्रदेश लीगल एडवाइजर रितेश गुप्ता, रीवा संभाग प्रभारी अरविंद शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी (मऊगंज), सीधी जिला अध्यक्ष राजप्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष केके चतुर्वेदी, जिला महासचिव प्रदीप कुमार, जिला सचिव सर्वेश, मुद्रिका प्रसाद, मीडिया प्रभारी रमानायक तिवारी, लीगल एडवाइजर मनोज पांडेय, उप सचिव राघवेंद्र सिंह, राजरखान चौबे, श्यामलाल चतुर्वेदी, दिलीप सोनी, बहरी ब्लॉक अध्यक्ष पंकज गुप्ता, सिंगरौली जिला अध्यक्ष विनय कुमार, जिला संरक्षक रमाशंकर बबलू पाठक, जिला सचिव विद्याचरण पाठक, चितरंगी ब्लॉक प्रभारी प्रमोद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। अंत में एचआरडी परिवार ने सभी का आभार जताया।