ड्रोन तकनीक के प्रशिक्षण से युवा रोजगार के साथ स्वरोजगार भी अपना सकेंगे: वाजपेयी

Nov 28 2026

ग्वालियर। महाराजा मानसिंह महाविद्यालय में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोडऩे और कौशल आधारित शिक्षा के जरिए रोजगार के नए अवसर तलाशने की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के विभाग संयोजक राजकुमार वाजपेयी ने कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण में ड्रोन तकनीक और उसके प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में युवाओं के लिए तकनीकी ज्ञान और कौशल आधारित शिक्षा जरूरी है। ड्रोन प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा नौकरी के साथ स्वरोजगार के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना सकते हैं। इससे आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खुलेंगे। 
मुख्य अतिथि प्रांत संयोजक धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में 100 नए आयाम जुड़े हैं। सफलता के लिए सत्य के मार्ग पर चलने के साथ निरंतर सीखना और अभ्यास करना जरूरी है। ड्रोन प्रशिक्षक बृजेश शुक्ला ने कहा कि ज्ञान और कौशल ही व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सीताराम सिंह तोमर ने की। स्वागत भाषण एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. समीर भार्गव ने दिया। एनसीसी कैडेट शिवांक भदौरिया ने रायपुर कैंप में प्राप्त ड्रोन प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए। उनके अनुभवों की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया। संचालन कैप्टन डॉ. समीर भार्गव ने किया और आभार डॉ. संजय षट्धर ने माना। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स, महाविद्यालय के सदस्य और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।