महिलाएं किसी भी पड़ाव पर कर सकती हैं करियर की नई शुरुआत

Nov 28 2026

ग्वालियर। सीआरपीएफ परिसर पनिहार में आरसीडब्ल्यूए एवं परिवार कल्याण केंद्र की ओर से महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन देने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बीपी, ब्लड शुगर सहित अन्य जांचें नि:शुल्क कीं।
कार्यक्रम ग्रुप सेंटर के पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार निगम के निर्देशन में आयोजित हुआ। इसमें आरसीडब्ल्यूए अध्यक्ष सुनीता निगम, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी, प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई, सिम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. व्हीके गुप्ता और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा शाक्य मौजूद रहे। बीके आदर्श दीदी ने ‘महिलाओं को सशक्त बनाना-करियर फिर से शुरू करने के लिए मार्गदर्शन और मेंटरशिप’ विषय पर कहा कि महिलाएं अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानकर जीवन के किसी भी पड़ाव पर करियर की नई शुरुआत कर सकती हैं।