डबरा में कैट का दीपावली मिलन व अन्नकूट महोत्सव संपन्न

Nov 28 2026

डबरा। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की डबरा इकाई द्वारा संस्कृति गार्डन में दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाह थे, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी सुमन समारोह गौरव के रूप में उपस्थित रहीं। अध्यक्षता कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कैट के प्रदेश सचिव विवेक मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता, संभागीय महामंत्री मुकेश जैन एवं कोर मेंबर रितेश गुप्ता उपस्थित रहे। 
समारोह का विशेष आकर्षण प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक नए व्यापारियों को कैट की सदस्यता दिलाना रहा। इस अवसर पर संगठन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। नगर अध्यक्ष अमित डेंगरे ने व्यापारियों से संगठन से जुडक़र व्यापारी एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष विकास गुप्ता रहे तथा संचालन महामंत्री जितेंद्र जैन ने किया। 
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष केशव दुबे, संगठन मंत्री रजत गोयल, सोनू साहू, गौरव आहूजा, निलेश जैन, पुनीत हुकवानी, स्नेह सरावगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजन अभिषेक गुप्ता, पवन कुचिया एवं उज्ज्वल चौधरी ने किया। आभार अमित डेंगरे ने व्यक्त किया।