सनातन धर्म की अवहेलना करने वाले लोग आज एक प्रयोग को भी नहीं छोड़ रहे कहने का अर्थ है
Nov 28 2026
श्री राम काव्य पर प्रस्तुत कथा (पिक्चर ) के मीडिया पर जो विवाद चल रहे है उस मै रामायण और सीता को लेकर तरह-तरह की बाते की जा रही है , वह कहीं ना कहीं यह स्पष्ट करती है लोग वही टिप्पणी करते हैं जो जहां तक वह सोच सकते हैं जिन्होंने कभी रामायण का ग्रंथ खोला ही नहीं वह भी बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं। यूट्यूब चैनल बनाकर बकवास करने वाले लोग जो जानते ही नहीं की सत्य क्या है और कितनी गहराई है और जब हम किसी महान काव्य या ग्रंथ को चलचित्र के रूप में प्रस्तुत करते हैं तो उसमें बदलाव स्वाभाविक है परंतु फिर भी हमें हमारे रामायण की संपूर्ण तुलना किसी पिक्चर से नहीं करनी चाहिए यह हमारा स्वयं का निर्णय होना चाहिए।
यह तो देखने वाले का नजरिया है।यहां बुराई करने वाले तो कुछ भी कह सकते हैं ,मैं तो सोचती हूं यह बुराई करने वाले शायद
कला प्रेमी है ही नहीं ! यदि आप कला प्रेमी है और आप पिक्चर देखते हैं तो आपको पता होगा कि जब तक खलनायक को अति क्रूर नहीं दिखाया जाएगा तब तक नायक की भूमिका कभी उभर कर नहीं आती। इसीलिए ही रावण को इतना शक्तिशाली बताया गया है , और जो सत्य में था भी। अब आगे जब पिक्चर बनाई जाएगी तब उसमें राम की भूमिका में जो काम करेंगे वह उसे स्पष्ट करेंगे और यही नीति है। रही बात सीता माता की तो वह किसी भी रूप में पूजनीय है और सदैव रहेगी। माता सीता के रोल में वही कन्या फिट होगी जिसकी हम पूजा कर सके, कहने का अर्थ है आज के जमाने में भी कलयुगी प्रभाव के बाद भी जिसने अपनी भूमिका स्पष्ट और स्वच्छ रखने के लिए कार्य किया है। सई पल्लवी कहीं ना कहीं इस रोल के लिए मर्यादित है इसीलिए ही उनका चयन किया गया होगा वे अपनी साफ सुथरी छवि के साथ प्रसिद्ध है। यहां लोग सिर्फ सुंदरता देखते हैं परंतु भगवान भी यह कहते हैं कि इंसान को हमेशा उसके चरित्र से जाना जाता है। फिर भी लोग भूल जाते हैं और टिप्पणियां करने के साथ अनादर कर रहे हैं।
मैं तो यह कहती हूं कि यह हमारा बॉलीवुड है जो की एक कदम अच्छाई की ओर बढ़ रहा है तो बढ़ने दीजिए । यदि आपको कोई आपत्ति है तो स्वयं रामायण का पाठ कीजिए और पहिले जानिए उसे ,उसमें तो बालि का भी अपना स्थान है , कथा में बालि कितना शक्तिशाली और प्रभावशाली दिखाया गया है और भगवान श्री राम एक मनुष्य की भूमिका में है ,जो देवता होकर भी मनुष्य की तरह बात करते हैं तो उनको किसी शक्तिशाली और अद्भुत या दिव्य पुरुष की तरह देखना गलत है, उन्हें इंसान समझकर देखना ही उचित होगा जो इंसान होने के साथ,अपनी सभी गुरुद्वारा प्राप्त सारी शक्तियों को जुटाकर कर एवं सबके सहयोग से , अपनी बुद्धि और विद्या के बल पर जिन्होंने विजय प्राप्त की है । ऐसे श्री राम को मैं नमन करती हूं हर इंसान के अंदर कहीं ना कहीं दिव्या और दैत्य दोनों ही है बस हमें उसकी पहचान कर अपनी शक्तियों के साथ मिलकर सही का चयन करने के लिए विचार करना चाहिए।
ऐसे महान ग्रंथ पर काव्य पर बनने वाली पिक्चरें अद्भुत होती हैं इनको सिर्फ रंगमंच के स्तर से लेना चाहिए कभी हमें वास्तविक और काल्पनिक की तुलना करके अपने ईश्वर का मजाक नहीं बनना चाहिए।
©®आशी प्रतिभा
स्वतंत्र लेखिका, साहित्यकार
मध्य प्रदेश
यह लेखक के ,स्व विचार है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









