मंगल कलश शोभायात्रा का सकल ब्राह्मण महासमिति स्वागत करेगी 30 को

Nov 27 2026

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति की कोर कमेटी की बैठक संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 नवंबर को भागवत आचार्य अनुरूद्वाचार्य  की निकलने वाली मंगल कलश शोभायात्रा का स्वागत सनातन धर्म मंदिर पर सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज, महिला मुख्य संयोजिका श्रीमती अनीता रिछारिया के नेतृत्व में जाएगा। इसका स्वागत संयोजक पुरूषोत्तम भार्गव को बनाया गया है। 25 दिसंबर को सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा होने वाले निशुल्क ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभाशाली सम्मान समारोह की मुख्य महिला परामर्शदात्री सुधा दीक्षित को मनोनीत किया गया।