विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए : हरिओम गौतम
Nov 27 2026
ग्वालियर। प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आईएनओ एवं रमन शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, महाराजपुरा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आईएनओ के प्रदेश उपाध्यक्ष समाजसेवी हरिओम गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार संभरिया द्वारा पौधा भेंट कर हरिओम गौतम का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी हरिओम गौतम ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है और यह व्यक्ति के सुनहरे भविष्य को अंधकार की ओर ले जाता है। किसी भी नशे की शुरुआत अक्सर शौक या जिज्ञासा के रूप में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यही शौक गंभीर लत और जीवनभर की समस्या बन जाता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन में किसी भी प्रकार के नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए। श्री गौतम ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम जीवन के उस महत्वपूर्ण पड़ाव पर हैं, जहां हमारे सामने भविष्य के सपने, अनेक संभावनाएं और चुनौतियां हैं। यह समय अपने लक्ष्य निर्धारित करने, शिक्षा प्राप्त करने और अपने व्यक्तित्व का विकास करने का है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में नशे जैसी बुराई में उलझकर अपने भविष्य और जीवन की संभावनाओं को बर्बाद नहीं करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसकी शिक्षा, पारिवारिक जीवन, सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। नशे से दूर रहना ही स्वस्थ, सफल और खुशहाल जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। कार्यक्रम के अंत में हरिओम गौतम ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं सभी लोगों को जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार संभरिया, समस्त शिक्षकगण, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









