कोयला वाले हनुमान मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी
Nov 26 2026
ग्वालियर। मोती झील स्थित स्टोन पार्क में चिंताहरण कोयला वाले हनुमान मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर सुबह मंदिर में हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भक्ति भाव से हनुमान जी की आराधना की।
मंदिर के पुजारी संतोष भैया ने बताया पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ के बाद हनुमान जी महाराज को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट प्रसादी वितरण शुरू हुआ। मंदिर में प्रसादी ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर प्रियांशु शिवम बंटी गणेश बाथम सूरज गुलशन चौहान सोनू तोमर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









