किट्टा पार्टी: 'तुम्हारी याद आती हैÓ थीम पर सजी महफिल
Nov 26 2026
ग्वालियर। किट्टा पार्टी ग्रुप के जनक राहुल गुप्ता स्पर्शी द्वारा गत शाम एक अनूठे अंदाज में कार्यक्रम सजाया गया। कार्यक्रम को नाम दिया -'तुम्हारी याद आती है'।
कार्यक्रम के शुभारंभ में दो नवीन सदस्य पीयूष अग्रवाल और अजय सिंह डोगरा को जोड़ा गया। वरिष्ठ सदस्यों राजीव गुप्ता एवं अमृत रंधावा द्वारा दोनों नए सदस्यों का फूल-माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। नए सदस्यों का परिचय नीरज नायक ने कराया। महफिल का आगाज ग्रुप सदस्य संग्राम सिंह के गीत 'याद आ रही है, तेरी याद आ रही हैÓ से हुआ। अश्विन जैन ने अपनी माँ को याद करते हुए कविता सुनाई - दर्द नहीं मैं सह पा रहा तुझसे दूरी का, मां तेरा जाना क्या बहुत जरूरी था, धर्मेंद्र शर्मा ने अपने गांव को याद करते हुए बताया कि शहर में बसने के बाद भी वे गांव की यादों में डूबे रहते हैं और गीत गुनगुनाया 'भूली हुई यादों, मुझे इतना न सताओ'। सुभाष कश्यप ने पुराने जमाने को याद कर गीत सुनाया 'गुजरा हुआ जमाना, आता नहीं दोबारा'। नीरज नायक ने अपने पुराने घर और मोहल्ले को याद करते हुए बताया कि वहां पूरा मोहल्ला एक परिवार की तरह रहता था।
श्याम श्रीवास्तव ने अपने विवाह की घड़ी का रोचक किस्सा सुनाकर महफिल में हंसी और उल्लास भर दिया। दीपक भटनागर ने अपने पिता को याद करते हुए गीत सुनाया 'यह तो सच है कि भगवान हैÓ महफिल में जैसे सभी अपने पिता से जुड़ी किसी न किसी खूबसूरत याद में खो गए। डॉक्टर ओपी वर्मा ने उस अविस्मरणीय पल को याद किया, जब उन्हें अपनी डॉक्टरी की डिग्री मिली थी और जब उन्होंने घर पर लाकर अपने माता-पिता को वह डिग्री हाथ में दी तो उनकी भीगी हुई आंखें उन्हें आज भी याद आती हैं। ग्रुप संयोजक राहुल गुप्ता स्पर्शी ने अपने अभिन्न स्वर्गीय मित्र जितेंद्र सिंह कुशवाह को याद किया। उन्होंने भावुक होकर कविता सुनाई 'याद बहुत आते हो तुम', जिसे सुनकर पूरा माहौल गमगीन हो गया। प्रमोद गौतम ने पुत्र रत्न प्राप्ति के पल को याद किया और गीत सुनाया 'तुझे सूरज कहूँ या चंदा'। उनका जन्मदिन होने पर कार्यक्रम के बीच ही सभी ने उन्हें हार-फूल मालाएं पहनाकर जन्मदिन मनाया। अंत में क्लब सदस्य तरुण शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









