दिव्यांग क्रिकेटर श्याम चकवा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Nov 26 2026

ग्वालियर। शहर के प्रतिभाशाली दिव्यांग क्रिकेटर श्याम चकवा ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार खेल प्रतिभा के दम पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन आगामी प्रथम नेशनल दिव्यांग (पैरा) उस्मान पटेल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 के लिए मध्यप्रदेश की टीम में हुआ है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर 2026 तक गुजरात के सूरत स्थित वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और प्रेसिडेंट इलेवन की टीमें हिस्सा लेंगी।
दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन मध्यप्रदेश के चेयरमैन सूरज मन केले ने बताया। श्याम चकवा को मध्यप्रदेश टीम में बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। श्याम चकवा ने हाल में ही आगरा में आयोजित प्रतियोगिता दिव्यांग प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था, इस प्रतियोगिता में गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और प्रेसिडेंट इलेवन की टीमें हिस्सा लेंगी।
श्याम चकवा का चयन ग्वालियर चम्बल सहित पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपनी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवा दिव्यांग खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। श्याम चकवा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शक सूरज मनकेले कोच तथा टीम के साथियों, परिवार और शुभचिंतकों को दिया। अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।
श्याम चकवा के चयन पर सेवाथ पाठशाला के अध्यक्ष ओ पी दीक्षित जी सभी सदस्य। खेल प्रेमियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और मध्यप्रदेश टीम की जीत की कामना की है।